फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: आग का ये मंजर देख सहम गए लोग, धमाके की आवाज से दहल उठा इलाका, आसमान में छाया काले धुएं का गुब्बार

Sat, 23 Sep 2023 09:07 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

तस्वीरें: आग का ये मंजर देख सहम उठे लोग, धमाके की आवाज से दहल उठा इलाका, आसमान में छाया काले धुएं का गुब्बार
विज्ञापन
1 of 5
फैक्टरी में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला
शामली में औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्टरी में आग लगने के बाद काला धुआं उठता दिखाई दिया। आसपास रहने वाले लोगों ने समझा कि पुराने टायर जलाकर तेल निकालने की वजह से काला धुआं निकल रहा है, लेकिन इसके बाद तेज आवाज के साथ दो बार धमाके हुए और आसमान में काले धुएं का गुब्बार छा गया।

वहीं, देखते ही देखते आग की लपटें ऊंची-ऊंची उठने लगीं, जिसे देखकर लोग सहम गए।
विज्ञापन

2 of 5
आग बुझाने का प्रयास करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
वहीं, धमाके की आवज बॉयलर फटने से हुई या अन्य किस वजह से हुई, यह जांच के बाद ही पता चल सकेगा। आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। जो लोग फैक्टरी में काम कर रहे थे, उनके परिजन भी आनन फानन मौके पर पहुंच गए। काले धुएं का गुब्बार देखकर लोगों में दहशत का माहौल बना रहा। 
विज्ञापन

3 of 5
फैक्टरी में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला
फैक्टरी में आग लगने पर सीएचसी पर डॉक्टरों को किया अलर्ट
इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री में आग लगने के बाद कैराना सीएचसी पर डॉक्टरो और स्टाफ को अलर्ट कर दिया।

4 of 5
फैक्टरी में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला
शनिवार शाम को इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्टरी में आग लगने से कर्मचारियों के झुलसने की संभावना को देखते हुए कैराना सीएचसी पर इमरजेंसी के लिए डॉक्टरों और स्टाफ को अलर्ट कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शामली में एक फैक्टरी में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला
सीएचसी की इमरजेंसी में तैनात डॉ. विकास वर्नवाल ने बताया कि सीएमओ का फोन आया था, जिसमें कहा गया था कि इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्टरी में आग लगने से अगर कोई भी घायल वहां आता है तो उसे तुरंत प्राथमिक उपचार दिया जाए। 

इसके अलावा जिला अस्पताल और सीएचसी शामली के चिकित्सकों को भी अलर्ट किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें