Shamli News: 26 अगस्त को हरियाणवी गायक शामली के बंतीखेड़ा निवासी अंकित बालियान की गोलियां मारकर हत्या की गई थी। 31 अगस्त को पुलिस ने दो बदमाशों सुमित और मोहित को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। बाकी दो शूटरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
1 of 6
सत्यम और आर्यन। अंकित बालियान की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में वांछित दो शूटरों सत्यम और आर्यन पर पुलिस ने एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। ये दोनों करनाल निवासी हैं और गोगी गिरोह के सदस्य बताए जाते हैं। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
2 of 6
अंकित बालियान की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
अंकित बालियान की हत्या 26 अगस्त को शामली में नाला पटरी स्थित जिम से बाहर निकलते समय शार्प शूटरों ने गोली मारकर की थी। वारदात के बाद चार शूटरों की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिनमें से दो की पहचान सत्यम और आर्यन के रूप में हुई। हत्याकांड की जिम्मेदारी सोनीपत के गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े गोगी गिरोह के भोलू शाहपुरिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर ली थी।
विज्ञापन
3 of 6
अंकित बालियान
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस ने 31 अगस्त को गोगी गिरोह के 50-50 हजार रुपये के इनामी बदमाश मोहित और सुमित को मुठभेड़ में मार गिराया था। इस मुठभेड़ में दो सिपाही घायल हुए थे, जबकि पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक बाल-बाल बचे थे। जांच में सामने आया कि भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान... गाने की रंजिश में हत्या की गई थी। गोगी गिरोह के भोलू, कनाडा में बैठे चिराग और मोंटी ने अंकित की हत्या की सुपारी दी थी। गिरोह अंकित को टिल्लू गिरोह का सदस्य मानता था।
4 of 6
सीसीटीवी में कैद चारों हत्यारे।
- फोटो : अमर उजाला
अहमदाबाद तक छानबीन कर चुकी पुलिस
पुलिस आरोपियों की तलाश में गुजरात से लेकर अहमदाबाद तक छानबीन कर चुकी है। हालांकि अभी तक वांछित शूटरों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इनाम बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया था। इसके बाद दोनों पर इनाम बढ़ाकर एक-एक लाख रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन
5 of 6
एनकाउंटर में मारे गए शूटर सुमित और मोहित।
- फोटो : अमर उजाला
हत्याकांड का कारण और गिरोह का संबंध
अंकित बालियान की हत्या के पीछे भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान... गाने की रंजिश मुख्य कारण थी। गोगी गिरोह के सदस्य भोलू, चिराग और मोंटी ने इस हत्या की साजिश रची थी। उन्होंने शूटरों को सुपारी देकर अंकित की हत्या कराई। गोगी गिरोह अंकित को टिल्लू गिरोह का सदस्य मानता था।
ये बोले एसपी
दोनों वांछितों आर्यन और सत्यम पर इनाम बढ़ाकर एक-एक लाख रुपये कर दिया गया है। पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -नरेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक