फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार ऐसा भी: पांच बच्चों के बाप से 3 बच्चों की मां को हुआ प्रेम, फिर एक दिन प्रेमी के घर जा करने लगी ऐसी जिद

Mon, 17 Oct 2022 01:18 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
1 of 5
कैलादेवी थाना - फोटो : सोशल मीडिया
कहते हैं प्यार करने वालों के लिए कोई सीमाएं नहीं होती, उन्हें धर्म या जाति की बेड़ियों में नहीं बांधा जा सकता है। ऐसे ही एक मामला संभल से सामने आया है। यहां कैलादेवी थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन बच्चों की मां और एक विधवा महिला का गांव के ही दूसरे समुदाय के पांच बच्चों के पिता से प्रेम प्रसंग हो गया है। प्रेम-प्रसंग तीन वर्षों से चला आ रहा है। बताया जाता है कि चोरी-छिपे प्रेमी युगल एक दूसरे से मिलते भी रहे हैं। रविवार की दोपहर प्रेमिका गांव में ही अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। महिला की जिद है कि वह उसके साथ ही रहेगी। जबकि युवक दूसरे समुदाय का है।
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
जानकारी के अनुसार, इस बीच मामले की सूचना महिला के परिजनों को हो गई, जिससे वह आक्रोशित हो गए। इसके बाद वह भी मौके पर पहुंचे। जहां हंगामा शुरू हो गया।
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
दोनों पक्षों के आमने-सामने होने पर बीच बात इतनी बिगड़ गई कि वहां मारपीट हो गई, जिसमें महिला घायल हो गई।

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
महिला का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। उपचार के बाद महिला घर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
112 police, up police, dail 112, police prv, prv, - फोटो : फाइल फोटो
घटना की सूचना डायल 112 को दी गई। इंस्पेक्टर का कहना है कि डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची थी। थाना पुलिस को इसकी सूचना नहीं है किसी भी पक्ष से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलेगी तो आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें