फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शिक्षिकाओं की प्रेम कहानी: सात दिन बाद लौटीं दोनों, अब साथ रहने की जिद पर अड़ीं, सच्चाई जान घरवाले भी हैरान

Sat, 15 Oct 2022 08:00 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गुन्नौर (संभल)
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
संभल के गुन्नौर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सात दिन पहले लापता हुईं दो युवतियां शुक्रवार को कोतवाली पहुंचीं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह बिना बताए घर से नौकरी की तलाश में गई थीं। जब परिजनों ने युवतियों को घर ले जाने की बात कही तो वह साथ रहने की जिद करने लगीं। पुलिस और परिजनों ने समझाने का प्रयास कियास लेकिन वह साथ रहने की जिद कर रही हैं। दोनों युवतियां अलग-अलग समुदाय से हैं। अब चर्चा समलैंगिक संबंधों की चल रही है।
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बा निवासी दो युवतियां एक निजी स्कूल में पढ़ाती हैं। बीते सात दिन पहले दोनों युवतियां स्कूल में प्रधानाध्यापक से तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर लापता हो गईं थीं।
विज्ञापन

3 of 5
गुन्नौर कोतवाली - फोटो : सोशल मीडिया
स्कूल से युवतियां घर नहीं पहुंची, तो परिवार वालों ने उनसे संपर्क किया। फोन बंद होने पर परिवार वाले स्कूल पहुंचे, तो बताया गया कि वह तो तबीयत खराब होने की बात कहकर काफी समय पहले जा चुकी हैं।

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
यह जानकर परिवार वालों को चिंता हुई। इधर उधर तलाशा लेकिन दोनों का पता नहीं चला। इसके बाद परिजन कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर युवतियों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
शुक्रवार को दोनों लौटीं तो साथ रहने की बात कही। जिसे सुनकर परिजन हैरान हो गए। वहीं दूसरी ओर प्रभारी निरीक्षक वीपी सिंह पूनिया ने बताया कि दोनों युवतियों खुद लौट आई हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया था कि वह दिल्ली नौकरी की तलाश में गई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें