उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गुरुवार को सड़कों पर मौत मंडराती रही। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर हाईवे पर किसी वाहन से टकराने पर बलिया खेड़ी फ्लाईओवर से गिरे बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। वहीं हादसा देख लोगों की रूह कांप गई। उधर, राष्ट्रीय राजमार्ग-344 के बाईपास पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार मां और बेटे की जान चली गई। इसके अलावा रामपुर मनिहारान क्षेत्र में बस की टक्कर से बाइक सवार दंपती और उनका बच्चा घायल हो गया।