दंपती का फाइल फोटोष
- फोटो : amar ujala
पुलिस के मुताबिक, रविवार की दोपहर धामपुर जाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान कृष्ण कुमार ने मारपीट करते हुए प्रियंका का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके साथ ही गर्दन पर चाकू मारने की भी कोशिश की। क्योंकि, गर्दन पर निशान मिले हैं और खून लगा चाकू भी घटनास्थल पर पड़ा मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और खून लगा चाकू बरामद किया है। मृतका की बड़ी बहन उपासना ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उपासना ने दहेज की खातिर हत्या करने का भी आरोप लगाया है। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।