फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट, पुलिस-प्रशासन की धर्मगुरुओं से अपील- घरों के आसपास की मस्जिदों में पढ़ें नमाज 

Wed, 15 Jun 2022 06:07 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 7
सहारनपुर जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती कारी अरशद गोरा व मौलाना कारी इसहाक गोरा - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। इस बार पुलिस के साथ आरएएफ और पीएसी बल भी धार्मिक स्थलों के आसपास तैनात रहेगा। इसके साथ ही सांप्रदायिक सौहार्द के लिए जिले भर में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने धर्म गुरुओं से वार्ता कर शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा करने की अपील की। 

दस जून को जुमे की नमाज के बाद महानगर में घंटाघर और नेहरू मार्केट में हुए बवाल के बाद से पुलिस-प्रशासन सतर्क है। इसके तहत 17 जून शुक्रवार को आरएएफ की तीन कंपनियां, पीएसी की तीन कंपनियों के अतिरिक्त पुलिस भी मस्जिदों के आसपास तैनात रहेगी। इसके साथ ही जनपद के सभी 21 थानों में सीओ, थाना प्रभारियों, चौकी इंचार्जों ने धर्म गुरुओं से वार्ता कर शांतिपूर्ण तरीके से जुमे की नमाज अदा करने की अपील की। एसएसपी आकाश तोमर ने शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। 

यह भी पढ़ें:  Saharanpur Violence: 100 उपद्रवियों की संपत्ति पर चल सकता है बुलडोजर, साजिशकर्ताओं ने यूट्यूब से सीखे थे दंगे भड़काने के तरीके
विज्ञापन

2 of 7
Saharanpur police - फोटो : amar ujala
संवदेनशील इलाकों में ड्रोन रहेगी नजर, 23 इलाके चिह्नित
संवेदनशील इलाकों में पुलिस ड्रोन कैमरे से नजर रखेगी। महानगर में ऐसे 23 इलाके चिह्नित किए गए हैं, जहां से बीते जुमे को आई भीड़ ने घंटाघर पर पहुंचकर उपद्रव किया था। जिले भर में अहतियात बरतते हुए एसएसपी आकाश तोमर ने एसपी देहात सूरज राय, एसपी सिटी राजेश कुमार सहित सभी सीओ, थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने कहा कि कोई कानून का उल्लंघन करे तो उसके खिलाफ तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन

3 of 7
force - फोटो : amar ujala
सोशल मीडिया पर भी रहेगी नजर 
सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली पोस्ट डालने वाले और माहौल खराब करने के इरादे अफवाह फैलाने वालों पर भी पुलिस की नजर है। इसको लेकर एसएसपी ने साइबर सेल को लगाया है। आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले 12 से अधिक आरोपियों को जिले भर में बीते एक सप्ताह में पुलिस गिरफ्तार भी कर चुकी है।

4 of 7
सहारनपुर में बाजार - फोटो : amar ujala
धर्म गुरुओं ने शांति बनाए रखने की अपील 
महानगर की चौक फव्वारा स्थित जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती कारी अरशद गोरा ने वीडियो जारी कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। कहा कि नमाज पढ़कर सीधे अपने घर और काम पर जाएं। कारी अरशद गोरा और जमियत दावतुल मुस्लीन के संरक्षक मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि अफवाहों से बचें। बीते शुक्रवार के दिन की घटना यकीनन दिल दुखाने वाली है। हमने उस रोज भी इसकी निंदा की थी और आज भी करते हैं। अमन की हिफाजत करना सबकी जिम्मेदारी है। ऐसा काम न करें, जो कानून और शरीयत के खिलाफ हो। अपने मुल्क और शहर की हिफाजत करना सबका कर्तव्य है।
विज्ञापन

5 of 7
सहारनपुर में बवाल - फोटो : amar ujala
घरों के आसपास की मस्जिदों में पढ़ें नमाज 
जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलाना मौलवी फरीद, सचिव मसूद बदर, कोषाध्यक्ष डॉ. मरगूब हसन ने जारी किए बयान में कहा कि शुक्रवार को सभी लोग अपने-अपने घरों के आसपास स्थित मस्जिदों में नमाज अदा करें। कोई भी ऐसा काम न करें, जिससे किसी दूसरे को तकलीफ पहुंचे और कानून का उल्लंघन हो। जिले में अमन-चैन बनाए रखना सबका कर्तव्य है।
विज्ञापन

6 of 7
Saharanpur Violence - फोटो : amar ujala
धर्मगुरुओं की अपील, अफवाहों से बचें, दूसरों को भी बचाएं 
सहारनपुर जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती कारी अरशद गोरा व मौलाना कारी इसहाक गोरा ने तमाम लोगों से अपील जारी करते हुए कहा कि हम तमाम लोगों से अपील करते हैं कि अफवाहों से बचे और दूसरों को भी बचाएं। जुमे के दिन की घटना यकीनन दिल को झंझोड़ कर रखने वाली है। हमने उस रोज भी इसकी निंदा की थी और आज भी निंदा करते हैं। अमन की हिफाजत करना हम सबकी जिम्मेदारी है,कोई भी ऐसा काम न किया जाए जो कानून के खिलाफ हो। हमें एक जिम्मेदार व्यक्ति के रूप में अपने मुल्क अपने शहर की हिफाजत करनी है। मस्जिद अल्लाह का घर है, इबादत की जगह है, इसका ऐहतराम करना तमाम लोगों पर फर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सहारनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। धर्म गुरुओं से भी वार्ता कर ली गई है। किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -आकाश तोमर, एसएसपी

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें