शोएब कुरैशी
- फोटो : amar ujala
एक मार्च को था आने का प्रोग्राम, अब पता नहीं
चिलकाना के मोहल्ला मजहर हसन निवासी शोएब कुरैशी के पिता एयाज कुरैशी ने बताया कि उसका बेटा यूक्रेन की इवानो यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस तीसरे वर्ष का छात्र है। शोएब का एक मार्च को आने का कार्यक्रम था, लेकिन उड़ान बंद होने के कारण अब आना असंभव है। गुरुवार शाम चार बजे उसकी शोएब से बात हुई थी। शोएब ने बताया कि वह जहां रह रहा है, वहां फिलहाल हालात सामान्य हैं। फिर भी उसने अपने खाने पीने का सामान एकत्र कर लिया है। बेटे की चिंता लगी रहती है। पूरा परिवार यूक्रेन के हालात को लेकर परेशान है।