election news
- फोटो : अमर उजाला
अहम है मतदान प्रतिशत
मतदान प्रतिशत का चुनाव पर सीधा असर पड़ता है। राजनीतिक पार्टियों का प्रचार, वर्तमान सरकार के प्रति नाराजगी या खुशी भी मतदान प्रतिशत को प्रभावित करता है। किसी इलाके विशेष में प्रत्याशी की ख्याति या उससे नाराजगी भी फैक्टर होती है। जनता जब किसी सरकार के प्रति आक्रोश में होती है तो भी ज्यादा मतदान करती है। जब मत प्रतिशत में खास बदलाव नहीं होता तो समीकरण ज्यादा उलझे होते हैं। - एसके चतुर्वेदी, पूर्व विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान विभाग चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ