सहारनपुर जिले के मूल निवासी एनआरआई गुप्ता बंधु की कभी दक्षिण अफ्रीका में बादशाहत चलती थी। महज 27 साल में सैकड़ों करोड़ का साम्राज्य स्थापित कर चुके गुप्ता बंधु दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के नजदीकियों और उनकी सरकार में दखल रखने को लेकर कई सालों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में है। भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे तीन में से दो भाइयों अतुल और राजेश की दुबई में गिरफ्तारी के बाद गुप्ता बंधु एक बार फिर से चर्चा में है।
इधर, उनकी गिरफ्तारी के बाद यहां सहारनपुर में उनके नजदीकियों में भी हड़कंप की स्थिति है, उन्होंने पूरी तरह से चुप्पी साध ली है।