उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कई इलाकों और पुराने शहर में बारिश के बीच जर्जर भवनों से हादसों का खतरा बना है। पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं। प्रशासन की ओर से इन भवनों को चिह्नित कर नोटिस भी दिए गए, लेकिन न भवन खाली हो पाए और न ही इन्हें ठीक कराया गया। इन दिनों बारिश का सीजन चल रहा है।
महानगर में 150 से अधिक ऐसे जर्जर भवन हैं, जो बारिश की वजह से कभी भी गिर सकते हैं। शहर में मोहल्ला छत्ता जंबूदास, रानी बाजार, दीनानाथ बाजार, हलवाई हट्टा, मोरगंज बाजर, हिरनमारान, बड़तला यादगार, कंबोह का पुल, ढोलीखाल सहित कई जगहों पर जर्जर भवनों में परिवार रहते हैं।
बारिश का मौसम आते ही इन इमारतों में रह रहे परिवार दहशत के साए में जीने लगते हैं। कई इमारतें तो ऐसी हैं जिनके आसपास खड़े होने में भी खतरा नजर आता है। आगे तस्वीरों में देखें कैसे मौत को दावत दे रही हैं ये जर्जर इमारतें : -