मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में सपा नेता आजम खां नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। कहा कि पिछली सरकारों में यहां के एतिहासिक महत्व के संस्थानों को हड़पने का कार्य हुआ। जिन्होंने रामपुर के विकास के पहिए को थामने का कार्य किया, उन्हें अंतत: दुर्गति भुगतनी पड़ रही है। कहा कि यहां के लोगों ने विकास, विकास और समृद्धि के साथ खड़े होकर नए युग की शुरूआत की है।