फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ में बारिश का कहर: मकान ढहने से दो लोगों की मौत 

Wed, 25 Sep 2019 01:03 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
1 of 15
house collapse in pratapgarh - फोटो : pratapgarh
 जिले में सोमवार देर रात से हो रही बारिश जानलेवा साबित हुई। बारिश के चलते जर्जर मकानों के गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। शहर में करीब 80 साल पुराना जर्जर मकान ढहने से महिला कंपाउंडर की जान चली गई, जबकि बाघराय इलाके में कच्चा घर गिरने से मलबे में दबे युवक ने दम तोड़ दिया। कोहड़ौर में कच्ची दीवार के मलबे में दबने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत नाजुक देख डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 15
house collapse in pratapgarh - फोटो : pratapgarh
नगर कोतवाली के हादीगंज में  स्थित डा. करामत कुरैशी के 80 साल पुुराने दो मंजिला मकान में डा. यार मोहम्मद परिवार के साथ रहते हैं। वह होम्योपैथिक क्लीनिक चलाते हैं। मकान के एक कमरे में दवाखाना संचालित है। मंगलवार को वह अपने दवाखाने पर बैठकर मरीजों को देख रहे थे। कंपाउंडर तसलीम (30) पत्नी नफीस निवासी पल्टन बाजार भी दवाखाने में ही थी।

 
विज्ञापन

3 of 15
house collapse in pratapgarh - फोटो : pratapgarh
दोपहर करीब पौनै एक बजे डाक्टर नमाज पढ़ने के लिए घर के भीतर चले गए। बरसात होते देख कंपाउंडर तसलीम दवाखाने के भीतर ही नमाज पढ़ने लगी। अचानक मकान के एक कमरे की छत भरभराकर गिर गई। एक तरफ की पूरी दीवार भी ढह गई। तसलीम उसके नीचे दब गई। आनन-फानन में आसपास के लोगों की मदद से मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला गया।

 

4 of 15
house collapse in pratapgarh - फोटो : pratapgarh
उसे लोग लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर, बाघराय थाना क्षेत्र के छतार निवासी रवींद्र कुमार यादव (40) पुत्र रामदुलारे यादव मंगलवार की सुबह सात बजे बरसात के दौरान अपने कच्चे मकान के भीतर जा रहा था। तभी मकान जमींदोज हो गया। यह देख परिवार के लोगों ने शोर मचाया। मौके पर जुुटे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर रवींद्र को बाहर निकाला। उसे लेकर लोग बाघराय सीएचसी पहुंचे।

जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह देख परिजन रोने बिलखने लगे। एक अन्य घटना में कोहड़ौर थाना क्षेत्र के मिसरौली में मंगलवार दोपहर बरसात के चलते बजरंगी शर्मा का कच्चा मकान पड़ोसी प्रभाशंकर तिवारी के टीनशेड पर गिर पड़ा। जिसके मलबे में दबने से रवि तिवारी (22) पुत्र प्रभाशंकर तिवारी घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देख प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

5 of 15
नगर कोतवाली के हादीगंज में बारिश के दौरान मकान गिरे मकान के मलवे से मिली महिला को उठाकर ले जाते लोग। - फोटो : pratapgarh
नगर कोतवाली के हादीगंज में बारिश के दौरान मकान गिरे मकान के मलवे से मिली महिला को उठाकर ले जाते लोग।
विज्ञापन

6 of 15
नगर कोतवाली के हादीगंज में बारिश के दौरान मकान गिरने से दबी महिला के मिलने के बाद जुटी भीड़। - फोटो : pratapgarh
नगर कोतवाली के हादीगंज में बारिश के दौरान मकान गिरने से दबी महिला के मिलने के बाद जुटी भीड़।
विज्ञापन

7 of 15
नगर कोतवाली के हादीगंज में बारिश के दौरान मकान गिरने से घायल महिला को एम्बुलेन्स में रखते लोग। - फोटो : pratapgarh
नगर कोतवाली के हादीगंज में बारिश के दौरान मकान गिरने से घायल महिला को एम्बुलेन्स में रखते लोग।

8 of 15
नगर कोतवाली के हादीगंज में बारिश के दौरान गिरा मकान। - फोटो : pratapgarh
नगर कोतवाली के हादीगंज में बारिश के दौरान गिरा मकान।

9 of 15
नगर कोतवाली के हादीगंज में बारिश के दौरान गिरे मकान का दुसरे मकान पर गिरा मलवा। - फोटो : pratapgarh
नगर कोतवाली के हादीगंज में बारिश के दौरान गिरे मकान का दुसरे मकान पर गिरा मलवा।

10 of 15
नगर कोतवाली के हादीगंज में बारिश के दौरान मकान गिरने से बगल गली में क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : pratapgarh
नगर कोतवाली के हादीगंज में बारिश के दौरान मकान गिरने से बगल गली में क्षतिग्रस्त बाइक।

मां की लाश देख पिता से लिपट कर रो पड़े बेटे

11 of 15
नगर कोतवाली के हादीगंज मोहल्ले में मकान गिरने से दबकर मृत महिला के बच्चे। - फोटो : pratapgarh
नगर कोतवाली के पल्टन बाजार की रहने वाली तसलीम की हादसे में मौत होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर घर पहुंचे। लाश देखते ही बड़ा बेटा समीर व छोटा बेटा साकिब पिता से लिपटकर रोने लगे। बाद में दोनों बेटे अपनी मां की लाश से लिपकटकर रोते रहे। लोग उन्हें चुप कराते रहे लेकिन बार-बार अपनी मां का चेहरा देखने के लिए चादर हटाने लगते।

शहर में हैं मौत के 84 मकान

12 of 15
शहर में हैं मौत के 84 मकान - फोटो : pratapgarh
नगर क्षेत्र के श्रीराम तिराहा स्थित जर्जर भवन।

13 of 15
शहर में हैं मौत के 84 मकान - फोटो : pratapgarh
चौक घंटाघर के सामने जर्जर भवन।

14 of 15
शहर में हैं मौत के 84 मकान - फोटो : pratapgarh
जीजीआईसी के समीप जर्जर भवन।
विज्ञापन

15 of 15
शहर में हैं मौत के 84 मकान - फोटो : pratapgarh
जीजीआईसी के समीप जर्जर भवन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें