बाघराय के समसपुरदामू में डकैती कू सूचना पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : प्रतापगढ़
इसके बाद अर्जुन, शारदा, अंबिका व चंद्रिका के घरों में भी घुसे और सभी के कमरे बंद कर वहां नकदी, गहने व महंगे सामान समेट लिए। इस बीच शिव प्रसाद लघुशंका के लिए उठे तो दरवाजा बाहर से बंद था। उन्होंने अपने भतीजे अनुज को आवाज दी। अनुज का कमरा भी अंदर से बंद था। वह दरवाजे को तोड़कर बाहर निकला। इसके बाद सभी के दरवाजे खोला। कमरों का ताला टूटा पड़ा था और सभी के घरों से करीब 50लाख के जेवरात व दो लाख रुपये गायब मिले। यह देख लोगों ने शोर मचाया।
पुलिस को प्रधान ने सूचना दी। पुलिस ने पहुंचते ही बदमाशों की तलाश की मगर कोई नहीं मिला। प्रधान आदित्य मिश्र ने पुलिस को तहरीर दी। बुधवार दोपहर अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा, सीओ सदर तनु उपाध्याय भी घटनास्थल का जायजा लिया। अधिकारियों ने दो दिन के अंदर घटना का राज खोलने के लिए थानाध्यक्ष को निर्देशित किया।