फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़, कौशाम्बी में कल से खुलेंगी दुकानें, प्रयागराज को करना होगा इंतजार

Mon, 31 May 2021 03:37 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • प्रदेश के 55 जिलों में कल से आंशिक कोरोना कर्फ्यू में दिन में रहेगी छूट, जारी रहेगी साप्ताहिक बंदी
  • प्रयागराज समेत 600 से अधिक सक्रिय मामलों वाले जिलों में सात जून तक बढ़ाया गया आंशिक कोरोना कर्फ्यू
  • शादी समारोह और अंतिम संस्कार में 25 व 20 लोगों के ही शामिल होने की अनुमति
विज्ञापन
1 of 6
prayagraj news : हाट स्पाट के रूप में तब्दील हुआ चौक इलाका। - फोटो : prayagraj
प्रदेश में आंशिक कोरोना कर्फ्यू में ढील दिए जाने की प्रक्रिया शुरु हो गई है। पहले चरण में कल से प्रतापगढ़, कौशाम्बी समेत उन जिलों से सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू हटा लिया जाएगा, जहां 600 से कम कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले हैं। शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक सभी जिलों में कोरोना कर्फ्यू रहेगा। जहां 600 से अधिक सक्रिय मामले हैं, वहां पूरे सप्ताह 7 जून तक कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा। यानी प्रयागराज, लखनऊ समेत 20 शहरों में आंशिक कोरोना कर्फ्यू 7 जून तक जारी रहेगा। शनिवार और रविवार को साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू पूरे प्रदेश में लागू रहेगा। 
 
विज्ञापन

2 of 6
prayagraj news : सुभाष चौराहे से सिविल लाइन्स रोडवेज तक पसरा सन्नाटा। - फोटो : prayagraj
मुख्य सचिव आरके तिवारी की ओर से जारी निर्देश में बताया गया है कि प्रयागराज समेत जिन 20 जिलों में 600 से अधिक सक्रिय मामले हैं, वहां कोई छूट नहीं दी जा रही है। इन जिलों में से किसी जिले में सक्रिय मामले 600 से कम होते हैं तो छूट अपने आप लागू हो जाएगी। इस तरह प्रयागराज को फिलहाल छूट के लिए अभी इंतजार करना होगा। वहीं दूसरी ओर जिन जिलों में छूट दी गई है वहां केस बढ़कर 600 से अधिक होते हैं तो वहां दी गई छूट अपने आप ही समाप्त हो जाएगी और समस्त गतिविधियों पर फिर से रोक लगा दी जाएगी। 
 
विज्ञापन

3 of 6
prayagraj news : शहर में पसरा सन्नाटा। - फोटो : prayagraj

सरकारी कार्यालयों में 50 प्रतिशत ही उपस्थिति और निजी  संस्थानों में वर्क फ्राम होम पर जोर

आदेश में कहा गया है कि सरकारी दफ्तरों में अधिकतम 50 प्रतिशत हो लोगों की उपस्थिति रहेगी। इसमें भी रोटेशन की प्रक्रिया लागू रहेगी। निजी कंपनियों में वर्क फ्राम होम की व्यवस्था को प्रोत्साहित करने के लिए कहा गया है। फ्रंट लाइन पर काम करने वाले विभागों में 100 प्रतिशत उपस्थिति रहेगी। सरकारी विभागों के साथ कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना निजी संस्थानों में भी करने के निर्देश दिए गए हैं। रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और बस स्टेशनों पर स्कैनिंग की प्रक्रिया जारी रहेगी। 
 

4 of 6
prayagraj news - फोटो : prayagraj

सीएमओ कार्यालय को देनी होगी कोरोना संदिग्ध की सूचना

आदेश में कहा गया है कि सरकारी व निजी संस्थानों में कोविड हेल्प डेस्क पर एक रजिस्टर मेंटेन किया जाएगा जिसमें संदिग्ध व्यक्ति की सूचना दर्ज की जाएगी। यह सूचना तत्काल सीएमओ कार्यालय को उपलब्ध करानी होगी।
विज्ञापन

5 of 6
prayagraj news : हाट स्पाट के रूप में तब्दील हुआ चौक इलाका। - फोटो : prayagraj

इन चीजों में रहेगी छूट

जहां दिन में कोरोना कर्फ्यू समाप्त किया जा रहा है वहां रेस्टोरेंट से होम डिलेवरी की अनुमति रहेगी। हाइवे और एक्सप्रेस वे के किनारे ढाबे खोलने, ठेले व खोमचे लगाने की अनुमति होगी। ट्रांसपोर्ट कंपनियों के कार्यालय, लॉजिस्टिक कंपनियां व वेयर हाउस को खोलने की अनुमति रहेगी। बसों में निर्धारित सीट की क्षमता से संचालन हो सकेगा। खड़े होकर चलने की अनुमति नहीं होगी। मोटर साइकिल पर दो, ऑटो रिक्शा पर दो और कार में अधिकतम 4 लोगों के ही बैठने की अनुमति होगी। अंडे, मांस एवं मछली की दुकानें कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए खुल सकेंगी। सभी सरकारी व निजी निर्माण कार्य कराए जाने की अनुमति होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
prayagraj news - फोटो : prayagraj

यह बंद रहेंगे

स्कूल, कालेज, कोचिंग संस्थान, सिनेमा हाल, जिम, स्वीमिंग पूल, क्लब्स एवं शापिंग माल पूरी तरह बंद रहेंगे। शिक्षण संस्थानों और कोचिंग संस्थानों में आनलाइन पढ़ाई की अनुमति विभागीय आदेशों के अनुसार होगी।  धार्मिक स्थलों पर अधिकतम 5 लोग, अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 लोगों के और शादी समारोह में अधिकतम 25 लोगों के शामिल होने की अनुमति होगी।
 

इन जिलों में फिलहाल कोई छूट नहीं, पहले जैसा रहेगा आंशिक कोरोना कर्फ्यू

जिन जिलों में 600 से अधिक केस हैं वहां कोई छूट नहीं दी गई है उसमें लखनऊ, मेरठ, सहारनपुर, वाराणसी, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, गोरखपुर, मुजफ्फर नगर, बरेली, बुलंदशहर, झांसी, प्रयागराज, लखीमपुर खीरी, सोनभद्र, जौनपुर, बागपत, मुरादाबाद, गाजीपुर, बिजनौर और देवरिया जिला शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें