फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: बादलों संग ठंडी हवाएं लाईं हाड़ कंपाने वाली ठंड

Sat, 14 Dec 2019 02:02 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
1 of 7
शुक्रवार को बारिश के साथ बढ़ी ठंड में बाजार से घर को जाती महिलाएं। - फोटो : pratapgarh
पश्चिमी विक्षोभ से मौसम का मिजाज बदल गया है। पुरवा हवाओं के बीच बादलों के छौने ओढ़कर हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार को पहली बार लोगों को तीखी सर्दी का एहसास हुआ। दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। इससे तापमान तेजी से लुढ़क गया। गलन व ठंड से लोग परेशान दिखे। जगह-जगह अलाव धधकते रहे।
विज्ञापन

2 of 7
शुक्रवार को कड़ाके की ठंड में कालेज से घर जाती छात्राएं। - फोटो : pratapgarh
बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। जलजमाव से लोगों को आवागमन में फजीहत हुई। दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। बादलों के चलते दिन में ही अंधेरा छाया रहा। शहर से लेकर गांव तक जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 18.6 व न्यूनतम 16.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 
 
विज्ञापन

3 of 7
शुक्रवार को कचहरी में ठंड से निपटने को अलाव के समीप खड़े रहे लोग। - फोटो : pratapgarh
दिसंबर माह के दूसरे सप्ताह की शुरुआत से आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ शुरू हो गई थी, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के असर से गुरुवार को एकाएक मौसम बदल गया। आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया था। शाम को बारिश शुरू हो गई। रातभर रुक-रुक कर बरसात होती रही। शुक्रवार को सुबह लोगों की आंख खुली तो बारिश जारी रही। आसमान में काली घटाओं से अंधेरा छाया रहा। पुरवा हवाओं के बीच बारिश से ठंड व गलन तेज रही। बारिश से घर से बाहर निकलना मुमकिन नहीं था। लोग घरों में अलाव जलाकर बारिश ठप होने का इंतजार करते रहे। शहर में पार्कों में सन्नाटा पसरा रहा।

4 of 7
शुक्रवार को हुई रिमझिम बारिश से भंगवा चुंगी पर राजमार्ग किनारे हुआ जलभराव। - फोटो : pratapgarh
मार्निंगवाक को बहुत ही कम लोग निकले। सुबह 10 बजे के बाद मौसम थोड़ी देर के लिए साफ हुआ। मगर ठंड और गलन का असर बरकरार रहा। शहर के पंजाबी मार्केट, पल्टनबाजार, भंगवाचुंगी, सदर बाजार, घंटाघर, बाबागंज सहित प्रमुख बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। शहर के कई मोहल्लों व बाजारों मेें जलभराव की समस्या बनी रही। इससे लोगों को आवागमन भी दिक्कत हुई। सबसे ज्यादा दिक्कत नया मालगोदाम रोड पर हुई। कीचड़ के चलते सड़क पर पैदल तो दूर वाहन से भी निकलना मुश्किल हो गया था। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

5 of 7
ाल गोदाम रेलवे क्रासिंग से भंगवा जाने वाले मार्ग पर बारिश के कारण हुए कीचड़ से पैदल चलना हुआ मुश्किल। - फोटो : pratapgarh
इधर दोपहर बाद फिर आसमान में बादल सक्रिय हो गए। इससे दिन में अंधेरे जैसे हालात हो गए। मौसम के रुख से बाजारों में चहल-पहल फीकी रहीं। शाम छह बजे के बाद बाजारों में सन्नाटा पसर गया। ठंड व गलन और बढ़ गई। लोग ठंड से कांप रहे थे। शहर से लेकर गांव तक जगह-जगह लोग अलाव जलाकर ठंड से बचाव का प्रयास कर रहे थे। इस बीच बूंदाबांदी भी होती रही। मौसम विभाग के वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ से मौसम का मिजाज बदला है। इससे ठंड में इजाफा हुआ है। अधिकतम तापमान 18.6 व न्यूतनम 16.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।  
 
विज्ञापन

24 घंटे में 6 डिग्री गिरा पारा 

6 of 7
शुक्रवार को हुई रिमझिम बारिश से दिन में लाइट जलाकर गुजरे वाहन। - फोटो : pratapgarh

मौसम विभाग के वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते अचानक बदले मौसम से ठंड और गलन में तेजी से इजाफा हुआ है। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस था। शुक्रवार को यह गिरकर 18.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रार्थना के समय जारी हुआ छुट्टी का आदेश, स्कूल से लौटे बच्चे 

7 of 7
शुक्रवार को बारिश के कारण बंद हुए स्कूल से घर वापस जाते बच्चे। - फोटो : pratapgarh

गुरुवार को बारिश व कड़ाके की ठंड के बाद भी जिला प्रशासन की ओर से छुट्टी का आदेश नहीं जारी किया गया। शुक्रवार को बारिश व ठंड का सामना करते हुए बच्चे स्कूल पहुंचे। विद्यालयों में प्रार्थना की तैयारी हो रही थी। इस बीच जिला प्रशासन ने छुट्टी का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें