फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh: दिखा चांद, आज से शुरू होगा माह-ए-रमजान 

Sat, 25 Apr 2020 12:54 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
1 of 3
heavy rain in pratapgarh - फोटो : pratapgarh
प्रतापगढ़। मुकद्दस रमजान माह का चांद शुक्रवार कीे शाम जैसे ही दिखा, लोग अपने घरों में तरावीह की नमाज पढ़ने के साथ ही सहरी की तैयारी में जुट गए। कोरेाना महामारी के चलते बाजारों में सन्नाटा रहा। मुस्लिम बहुल इलाकों मेें चहल-पहल कम देखने को मिली। 
 
विज्ञापन

2 of 3
heavy rain in pratapgarh - फोटो : pratapgarh

शाम को चांद का दीदार होने के बाद लोग रोजा रखने और तरावीह की नमाज पढ़ने की कवायद में जुट गए। रमजान में सहरी खाने के बाद रोजा रखा जाता है।



कुरान पाक की तिलावत के साथ ही रोजेदार अल्लाह से अपने गुनाहों की तौबा करते हैं। कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन को देखते हुए बाजारोें में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
heavy rain in pratapgarh - फोटो : pratapgarh
हालांकि शहर के बाबागंज, पंजाबी मार्केट, सदर बाजार, अंबेडर चौराहे पर स्थित दुकानों पर लोग सहरी के लिए ब्रेड, पॉव, दूध, सेवई की खरीदारी करते रहे। रोजा रखने वालों को सिर्फ खाने-पीने की चीजों से ही नहीं, हर गलत कार्यों से दूरी बनानी होता है। माइनारटी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष मौलाना ताजदार अहमद ने कहा कि प्रशासन के निर्देशों के मुताबिक  लोग अपने घरों मेें तरावीह की नमाज अदा करें। भीड़ एकत्र न करें।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें