फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus: प्रतापगढ़ की सभी सीमाएं सील, पुलिस चेकपोस्ट पर तैनात होंगे स्वास्थ्यकर्मी

Wed, 22 Apr 2020 11:42 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 8
बुधवार को हॉटस्पॉट क्षेत्र में फोर्स के साथ पैदल मार्च करते सीओ सिटी अभय पांडेय। - फोटो : pratapgarh
 रायबरेली में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ने के बाद प्रशासन ने जिले की सभी सीमाएं सील कर दी हैं। सभी सीमाओं पर बने पुलिस चेकपोस्ट पर स्वास्थ्यकर्मी तैनात होंगे। बेहद जरूरी काम वाले लोग ही आ-जा सकेंगे।
विज्ञापन

2 of 8
lockdown in prayagraj - फोटो : pratapgarh
उनकी भी थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। पुलिसकर्मी सीमा पर निगाह रखने के साथ ही दूसरे रास्तों से आने-जाने वालों की निगरानी करेंगे। इसके लिए ग्रामीणों का सहयोग लिया जा रहा है। ग्रामीणों से भी जिले की सीमा के आसपास बाहरी लोगों के दिखने पर सूचना देने की अपील की गई है। 
 
विज्ञापन

3 of 8
.जेलरोड क्रासिंग से हॉटस्पॉट क्षेत्र में घुसने के लिए खड़े लोगों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : pratapgarh
रायबरेली जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन चौकन्ना हो गया है। जिले की सीमा को मंगलवार को ही सील कर दिया गया। रायबरेली, प्रयागराज, सुलतानपुर, जौनपुर और अमेठी की सीमा से प्रवेश करने व बाहर जाने वाले लोगों की गहन छानबीन की जा रही है। सभी का यात्रा इतिहास रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है।

4 of 8
border seal in pratapgarh - फोटो : pratapgarh
पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने सील सीमा पर लगे बैरियर पर पुलिस की मदद के लिए सीएमओ डा. अरविंद श्रीवास्तव को पत्र लिखा था। ताकि बाहर से आने वाले लोगों की वहीं जांच हो सके। एसपी का पत्र मिलने के बाद सीएमओ ने संडवाचंद्रिका, कोहड़ौर, पट्टी, अमरगढ़, रानीगंज, गौरा, मानधाता, बाघराय, सांगीपुर, लालगंज, कालाकांकर और प्रतापगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि दो-दो स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी बारह-बारह घंटे के लिए चक्रानुसार लगाई जाए।
विज्ञापन

5 of 8
border seal in pratapgarh - फोटो : pratapgarh
स्वास्थ्यकर्मी आने-जाने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग करेंगे। उधर, पड़ोसी जनपद रायबरेली में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। मंगलवार को रायबरेली में संक्रमितों की संख्या 33 थी। गुरुवार को यह संख्या 41 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

6 of 8
border seal in pratapgarh - फोटो : pratapgarh
पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी व एएसपी पश्चिमी दिनेश चंद्र द्विवेदी बुधवार को रायबरेली की सीमा पर पहुंचे। बैरियर पर लगे पुलिसकर्मियों से चेकिंग के बारे में जानकारी ली। उनका रजिस्टर भी देखा। बाहर  से आने-जाने वालों के बारे में जानकारी ली। 
 
विज्ञापन

7 of 8
border seal in pratapgarh - फोटो : pratapgarh

मोबाइल में चेक करते हैं आरोग्य एप 

रायबरेली जनपद के ऊंचाहार व नवाबगंज सीमा पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिसकर्मी लोगों के मोबाइल में आरोग्य एप डाउनलोड भी चेक कर रहे हैं। ताकि उन लोगों के बारे में हकीकत का पता लग सके।

 
विज्ञापन

8 of 8
border seal in pratapgarh - फोटो : pratapgarh
पड़ोसी जनपदों से लगने वाली सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं। पुलिस को निर्देश दिया गया है कि जरूरी सामानों वाले वाहनों के साथ ही प्रशासन द्वारा जारी किए गए पास के वाहनों को ही आने-जाने दिया जाए। उनके बारे में भी पूरी जानकारी जुटाई जाए। 
डा. रुपेश कुमार, डीएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें