प्रयागराज जाने वाली सीमा को पूरी तरह सील कर दिया गया है। मुख्य मार्गों के अलावा दूसरे रास्तों पर भी पुलिस की नजर रही। हाईवे पर वाहनों के रोके जाने से लंबी कतारें लगी रहीं। पुलिस की नजर गांव की पगडंडियों से होकर जाने वाले रास्तों पर भी रही। यदि कोई जबरन अनावश्यक प्रयागराज की सीमा में मिलेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
2 of 4
प्रयागराज सीमा में प्रवेश रोकने को तैनात हथिगवां पुलिस।
- फोटो : pratapgarh
प्रयागराज जनपद के लाक डाउन होने के प्रभाव से बेल्हा भी अछूता नहीं रहा। प्रयागराज जाने वाले सभी मार्गों पर सोमवार की सुबह से ही पुलिस का पहरा लग गया। प्रयागराज- अयोध्या राजमार्ग में देल्हूपुर, छितपालगढ़, कटरागुलाबसिंह, शेखूपुर, प्रयागराज- लखनऊ राजमार्ग के लालगोपालगंज की सीमा पर पुलिस मुस्तैद रही। बाइक सवार हो या माल वाहक वाहन सभी को रोका जा रहा था।
विज्ञापन
3 of 4
.रानीगंज के मुआर अधारगंज में प्रयागराज जाने से लोगों को रोकने के लिए तैनात पुलिस।
- फोटो : pratapgarh
बिना जरूरी काम के तफरीह करने के लिए जा रहे बाइक सवार लोगों को पुलिस सबक भी सिखाती रही। वाहनों के रोके जाने से देल्हूपुर में ट्रक, कार खड़ी रहीं। यही हाल हथिगवां पुलिस भी अपनी सीमा पर करती रही। रानीगंज पुलिस भी मुआर अधारगंज नहर फाटक के पास लोगोें को प्रयागराज जाने से रोकती रही।
जेठवारा के नारायणगंज बाजार में तैनात पुलिस।
- फोटो : pratapgarh
बाइक सवार महताब, दीपक, मिथुन समेत अन्य लोगों को लौटाने के साथ ही सभी की तलाशी ली गई। जिले की सीमा पर मुंबई , गुजरात से आने वाले लोगों को लेने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि प्रयागराज की ओर उन्हें ही जाने दिया जाएगा। जिन लोगों के लिए शासन की गाइडलाइन मिली है। प्रयागराज से प्रतापगढ़ आने वाले लोगों को नहीं रोका जा रहा है।