फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पीलीभीत में दरांती लेकर खेत में पहुंचीं एडीएम ऋतु पूनिया, किसानों संग काटे गेहूं; देखें Video

Wed, 09 Apr 2025 01:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

Pilibhit News: पीलीभीत की एडीएम वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया ने बुधवार को पूरनपुर क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उनका अलग अंदाज देखने को मिला। एडीएम ने खेतों में जाकर गेहूं काटे और किसानों को जागरूक किया। 
विज्ञापन
1 of 5
दरांती लेकर खेत में पहुंचीं एडीएम ऋतु पुनिया - फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में बंडा मार्ग के किनारे खेतों में गेहूं काट रहे किसान बुधवार को उस समय हैरान रह गए, जब एडीएम वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया खुद दरांती लेकर खेत में पहुंच गईं। तेज धूप के बीच उन्होंने किसानों के साथ गेहूं की फसल काटी। एडीएम ने किसानों को गेहूं खरीद को लेकर जागरूक भी किया। खेत में गेहूं काटतीं एडीएम का वीडियो भी वायरल हो रहा है। लोग उनकी प्रशंसा कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- जोगी नवादा गोलीकांड: बरेली में मंत्री के रिश्तेदार समेत दो आरोपियों की संपत्ति होगी कुर्क, पुलिस ने की मुनादी
 
विज्ञापन

2 of 5
गेहूं काटतीं एडीएम ऋतु पुनिया - फोटो : अमर उजाला
एडीएम वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया बुधवार को किसानों को सरकारी केंद्रों पर गेहूं बिक्री की जानकारी देने पहुंची थीं। इस दौरान एडीएम ने किसानों के साथ गेहूं भी काटे। 
विज्ञापन

3 of 5
एडीएम ने किसानों को किया जागरूक - फोटो : अमर उजाला
एडीएम ने गेहूं काटते हुए किसानों से फसल की जानकारी ली। किसानों से गेहूं की बिक्री सरकारी खरीद केंद्रों पर ही करने को कहा। सरकारी केंद्रों पर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी बताया। 

4 of 5
एडीएम ने किसानों को किया जागरूक - फोटो : वीडियो ग्रैब
एडीएम ने कई अन्य गांवों और सड़क किनारे के खेतों में पहुंचकर किसानों से बात की। सरकारी केंद्रों पर गेहूं की बिक्री करने के लिए किसानों को प्रेरित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एडीएम ने किसानों को किया जागरूक - फोटो : अमर उजाला
एडीएम ने किसानों को समर्थन मूल्य और अन्य जानकारियां दी गईं। पंजीकरण और अन्य प्रक्रिया भी बताई। केंद्रों पर गेहूं बिक्री करने में किसी तरह की समस्या आने पर उनसे संपर्क करने को भी कहा।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें