फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत का खौफनाक मंजर: पलक झपकते ही खुशियां हुईं काफूर, हादसे में गई तीन सिपाहियों की जान, देखें तस्वीरें

Wed, 31 Mar 2021 01:26 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 6
सिपाहियों के फाइल फोटो और हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर में एक दर्दनाक हादसे के बाद खुशियां काफूर हो गईं। इस हादसे में तीन सिपाहियों की मौत हो गई, जबकि दो सिपाहियों को गंभीर हालत में मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक साथ तीन सिपाहियों की मौत होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

2 of 6
हादसे के क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : amar ujala
मंसूरपुर के सोहजनी तगान क्षेत्र में मंगलवार दोपहर पांच पुलिसकर्मियों के साथ हुए भीषण हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस लाइन व थानों में होली मना रहे पुलिसकर्मियों का सारा उत्साह क्षणभर में काफूर हो गया।
विज्ञापन

3 of 6
सिपाही का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
होली पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था में व्यस्त रहने के बाद तिल्हैंडी पर्व पर पुलिसकर्मी जमकर रंग-गुलाल से होली खेलते हैं। हर साल की भांति मंगलवार को भी जनपद पुलिस के अफसरों समेत सभी पुलिसकर्मी होली खेल रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब सवा दो बजे मंसूरपुर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों के साथ हुए भीषण हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में मातम पसर गया। जिले के थानों में होली खेलना बंद हो गया और पुलिसकर्मी एक-दूसरे से हादसे की जानकारी लेते रहे।

4 of 6
सिपाही का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गी, एसडीएम खतौली इंद्राकांत द्विवेदी व सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह सबसे पहले बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। हालांकि उपचार के दौरान ही तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य को मेरठ रेफर कर दिया गया। शाम को डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल व एसएसपी अभिषेक यादव भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन

5 of 6
सिपाही का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
इसके बाद डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने अस्पताल पहुंचकर पुलिसकर्मी प्रदीप व अजय वत्स के परिजनों से वार्ता करते हुए उन्हें सांत्वना दी। परिजनों को हरसंभव मदद का भी आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मौके पर पहुंचे एसएसपी अभिषेक यादव। - फोटो : amar ujala
एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि विभाग के पुलिसकर्मियों के साथ त्योहार पर हुआ हादसा हृदयविदारक है। हादसे की वजह क्या रही और पुलिसकर्मियों का ड्यूटी स्टेटस क्या था, इसकी जांच के दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जनपद पुलिस सभी पीड़ित परिजनों के साथ है और उन्हें हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें