फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक वारदात: आखिर दबोचा गया पति, बोला- पत्नी की हत्या के बाद तीनों बच्चों को गंगनहर में फेंका, देखें तस्वीरें

Wed, 26 May 2021 01:54 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर के पुरकाजी थाना क्षेत्र के बसेड़ी गांव में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति पप्पू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पति से पूछताछ की तो उसने सनसनीखेज खुलासा किया। पूछताछ में हत्यारोपी पप्पू ने अपने तीनों मासूम बच्चों को गंगनहर में जिंदा फेंकने की बात कही है। जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस गंगनहर में बच्चों को तलाश कर रही है। हत्यारोपी पप्पू का कहना है कि उसने पत्नी की हत्या करने के बाद तीनों बच्चों को कमहेड़ा गांव के सामने आकर गंगनहर में फेंक दिया था। पुलिस ने हत्यारोपी पप्पू को मंगलवार देर रात लक्सर के पास से गिरफ्तार किया है। 

पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव बसेड़ी निवासी पप्पू ने मंगलवार सुबह अपनी पत्नी डोली (35 वर्ष) कि सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। परिजनों ने हत्या का कारण जमीन विवाद बताया था। पत्नी की हत्या करने के बाद पप्पू अपने तीनों बच्चों बेटी सानिया (5 वर्ष), बेटे वंश (3 वर्ष) और बेटी हर्षिता (डेढ़ वर्ष) को लेकर फरार हो गया था। पुलिस कल से आरोपी पप्पू की तलाश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन

2 of 5
बच्चों की तलाश करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
वहीं मृतक महिला डोली के पिता ओमवीर निवासी जीवना ने पप्पू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। हत्या का कारण जमीन विवाद बताया गया था।
विज्ञापन

3 of 5
गंगनहर में बच्चों की तलाश करते लोग। - फोटो : amar ujala
वहीं हत्यारोपी पिता द्वारा अपने तीनों बच्चों को गंगनहर में जिंदा फेंकने पर पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच पड़ताल और हत्यारोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस गंगनहर में तीनों बच्चों की तलाश में लगी हुई है। 

4 of 5
बच्चों की तलाश करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
सीओ सदर हेमंत कुमार ने बताया कि हत्यारोपी पति से पूछताछ की जा रही है। उसने अपने तीनों बच्चों को गंगनहर में फेंकने की बात कही है। बच्चों की तलाश के लिए पीएसी के गोताखोरों को बुलाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घटना के बारे में जानकारी करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
मंसूरपुर के गांव जीवना निवासी डोली की शादी 12 साल पहले बसेड़ी निवासी मोनू के साथ हुई थी। शादी के तीन साल बाद ही मोनू की अचानक मृत्यु होने पर परिजनों ने डोली की शादी देवर पप्पू के साथ कर दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें