फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमांशी हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी: कर रही थी तलाकशुदा से शादी की जिद, मामा ने बेटे संग 'मोह-माया' के लिए मारा

Sun, 10 Nov 2024 04:02 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि मामा का परिवार हिमांशी की तलाकशुदा विनीत के साथ शादी करने के खिलाफ था। 
विज्ञापन
1 of 11
हिमांशी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मुजफ्फनगर स्थित गांव रसूलपुर कैलोरा में हिमांशी की हत्या के आरोपी मामा भारतवीर और ममेरे भाई मुकुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि मामा का परिवार शादी के खिलाफ था। विनीत की यह दूसरी शादी थी, पहली पत्नी से उसका तलाक हो गया था। वसुंधरा के लिए जाने से पहले हिमांशी ने गहने और रुपये मांगे। झगड़ा बढ़ने पर आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

2 of 11
हिमांशी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि मामा का परिवार हिमांशी की तलाकशुदा विनीत के साथ शादी करने के खिलाफ था। कोर्ट मैरिज के बाद अरेंज मैरिज की सहमति बन गई, लेकिन झगड़ा चलता रहा। मामा और ममेरे भाई रोकने का प्रयास कर रहे थे। बृहस्पतिवार की रात  मुकुल ने हिमांशी को कमरे में बंद कर पहले समझाया और डराया था।
विज्ञापन

3 of 11
हिमांशी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को हिमांशी घर से वसुंधरा के लिए निकलने लगी तो उसे फिर रोका गया। जाते हुए उसने अपने गहने और रुपये मांगे, जिस पर विवाद और अधिक बढ़ गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि  मुकुल ने उसे गोली मार दी। पहली गोली कमर में मारी और दूसरी पेट में लगी। एसपी सिटी ने बताया कि अभी अन्य बिदुओं पर भी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। तीसरे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

4 of 11
जांच पड़ताल करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
यह दर्ज कराया गया था मुकदमा
एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि मेरठ के विनीत ने मुकदमा दर्ज कराया था कि  रुपये नहीं देने पर भारतवीर और उसके बेटे अंकुश व मुकुल ने हिमांशी की हत्या की है। हिमांशी अपने रुपये ओर गहने वापस मांग रही थी।
विज्ञापन

5 of 11
Himanshi murder - फोटो : अमर उजाला
मामा के पास भी रखे थे रुपये
एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी भारतवीर व मुकुल ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि जमीन बेचने के बाद नंबर एक का रुपये हिमांशी और उसकी मां कविता के खातों में पहुंच गए थे। इसके बाद भी काफी रुपये मामा के परिजनों के पास भी रखे थे।
विज्ञापन

6 of 11
हिमांशी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यह था मामला
मेरठ के बहसूमा थाने के गांव मोहम्मदपुर शकिस्त निवासी हिमांशी के पिता अनिल चौधरी की मौत हो गई थी। 18 महीने पहले ताऊ के परिवार से झगड़े के बाद वह मां कविता के साथ खतौली के गांव रसूलपुर कैलोरा में अपने मामा भारतवीर के घर आकर रहने लगी। ताऊ के परिवार से मुकदमेंबाजी चल रही है। इसके बाद करीब 22 बीघा जमीन बेचकर खतौली में रहने के लिए मकान बनाया। शुक्रवार सुबह उसकी गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। मेरठ के बहसूमा थाने के गांव सदरपुर निवासी विनीत ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

7 of 11
जांच पड़ताल करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
तलाक के बाद दोबारा शुरू हुई प्रेम कहानी
विनीत और हिमांशी की मुलाकात मवाना के एक कॉलेज में आठ साल पहले हुई थी। दोनों के बीच बातचीत चलती रही। साल 2022 में विनीत की दूसरी लड़की से शादी हुई, लेकिन छह माह बाद ही तलाक हो गया। इसके बाद दोबारा उसकी हिमांशी से बातचीत शुरू हो गई। विनीत ने हिमांशी से कोर्ट मैरिज कर थी। घर पर जानकारी मिलते ही हंगामा शुरू हो गया था। 

8 of 11
Himanshi murder - फोटो : अमर उजाला
हिमांशी के खाते में 25 और मां के खाते में 45 लाख
एसपी सिटी ने बताया कि घटना से पहली रात में मुकुल ने कमरे में बंद कर हिमांशी को समझाते हुए काफी डराया व धमकाया था। लेकिन हिमांशी शादी की जिद करती रही। इस बारे में पुलिस से भी शिकायत नहीं की थी। हिमांशी के खाते में 25 और उसकी मां के खाते में 45 लाख रुपये हैं।

9 of 11
वह कार, जिसमें हिमांशी की लाश मिली। - फोटो : अमर उजाला
वारदात के वक्त सो रही थी मां, बेटी के अंतिम संस्कार में नहीं गई
शुक्रवार सुबह जिस समय वारदात हुई कविता घर के दूसरे कमरे में सो रही थी। हत्या के बाद गांव पहुंची पुलिस हिमांशी की मां कविता समेत तीन महिलाओं को पूछताछ करने के लिए थाने लाई।  मुकदमा दर्ज होने के बाद तीनों महिलाएं थाने से गांव रसूलपुर कैलोरा वापस भेज दी गई। हिमांशी का अंतिम संस्कार शनिवार सुबह शहर के भोपा रोड स्थित श्मशानघाट में ताऊ मनोज के परिवार ने किया। हिमांशी की मां अंतिम संस्कार में नहीं पहुंची, वह अभी भी मायके में रह रही है।

10 of 11
हिमांशी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
रीढ़ की हड्डी में फंसी मिली गोली, रात में कराना पड़ा एक्सरे
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद हिमांशी के शव को मेरठ के बहसूमा थाने के गांव मोहम्मदपुर शकिस्त निवासी उसके ताऊ मनोज कुमार को सौंप दिया। ताऊ मनोज ने बताया कि रात में शव का पोस्टमार्टम हुआ था। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों को पेट में लगी एक गोली मिल गई थी। दूसरी गोली नहीं मिली थी। जिस पर शव को जिला अस्पताल ले जाकर रात में ही शव का एक्सरे कराया गया। तब दूसरी गोली रीढ़ की हड्डी में फंसी मिली थी।
विज्ञापन

11 of 11
जांच करते जांचकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विनीत बोला, आरोपियों की सहमति पर हो रही थी शादी
हत्या का मुकदमा दर्ज कराने वाले विनीत ने खतौली थाने पहुंच कर पुलिस से कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। उसका कहना था कि पुलिस ने उसे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। विनीत का कहना है कि आरोपियों की सहमति पर ही शादी हो रही थी। आरोपी उसके घर भी गए थे। उधर, रसूरपुर कैलौरा में पुलिस ने गश्त की। आरोपियों के घर के आसपास सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें