हिमांशी हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। हिमांशी की हत्या डेढ़ करोड़ रुपये के लिए नहीं बल्कि इस वजह से हुई थी। उधर, हिमांशी का अंतिम संस्कार शनिवार सुबह शहर के भोपा रोड स्थित श्मशानघाट में ताऊ मनोज के परिवार ने किया। हिमांशी की मां अंतिम संस्कार में नहीं पहुंची।
मुजफ्फरनगर में हुए हिमांशी हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। हिमांशी की हत्या डेढ़ करोड़ रुपये को लेकर नहीं हुई। हिमांशी की हत्या के आरोपी मामा भारतवीर और ममेरे भाई मुकुल ने पुलिस के सामने बड़ा खुलासा किया है। शुरुआती जांच में सामने आया था कि मामा और उसके दो बेटों ने हिमांशी की हत्या डेढ़ करोड़ रुपये के लिए की थी। विधवा बहन की जमीन बिकते ही भाई और भजीतों की नियत बदलने की बात पहले सामने आई थी। लेकिन पुलिस की गिरफ्त में आए मामा और ममेरे भाई ने ऐसा खुलासा किया है कि पूरी कहानी ही बदल गई।
विज्ञापन
2 of 13
हिमांशी हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
विनीत की थी यह दूसरी शादी
मुजफ्फरनगर गांव रसूलपुर कैलोरा में हिमांशी की हत्या के आरोपी मामा भारतवीर और ममेरे भाई मुकुल को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि मामा का परिवार हिमांशी की शादी के खिलाफ था। हिमांशी जिस विनीत से शादी करना चाहती थी उसकी यह दूसरी शादी थी, पहली पत्नी से उसका तलाक हो गया था। हिमांशी को परिवार ने काफी समझाया लेकिन वह मान नहीं रही थी। झगड़ा बढ़ने पर आरोपियों ने गोली मारकर हिमांशी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
3 of 13
हिमांशी हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
कमरे में बंद कर पहले समझाया फिर डराया
पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि मामा का परिवार हिमांशी की तलाकशुदा विनीत के साथ शादी करने के खिलाफ था। कोर्ट मैरिज के बाद अरेंज मैरिज की सहमति बन गई, लेकिन झगड़ा चलता रहा। मामा और ममेरे भाई रोकने का प्रयास कर रहे थे। बृहस्पतिवार की रात मुकुल ने हिमांशी को कमरे में बंद कर पहले समझाया और डराया था।
4 of 13
हिमांशी हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को हिमांशी घर से गाजियाबाद के वसुंधरा के लिए निकलने लगी तो उसे फिर रोका गया। जाते हुए उसने अपने गहने और रुपये मांगे, जिस पर विवाद और अधिक बढ़ गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि मुकुल ने उसे गोली मार दी। पहली गोली कमर में मारी गई और दूसरी पेट में लगी। एसपी सिटी ने बताया कि अभी अन्य बिदुओं पर भी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। तीसरे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
5 of 13
हिमांशी हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
पिछले महीने हिमांशी ने की थी कोर्ट मैरिज
जांच में सामने आया है कि दस साल पहले हिमांशी के पिता अनिल चौधरी की मौत हो गई थी। इकलौती बेटी के हिस्से में 30 बीघा जमीन थी। मां कविता ने मायके पक्ष का सहारा लिया। 18 माह पहले 22 बीघा जमीन के कुछ रुपये भी भाई भारतवीर के घर रख दिए। इसके अलावा खतौली के दयालपुरम में मकान का निर्माण कराया। कभी दोनों खतौली, कभी मोहम्मदपुर शकिस्त और कभी रसूलपुर कैलोरा में रह रही थीं। सहपाठी विनीत से प्रेम-प्रसंग के चलते पिछले महीने हिमांशी ने कोर्ट मैरिज की थी, जिसे 12 नवंबर को अरैंज मैरिज में बदला जाना था। शुक्रवार को हिमांशी और विनीत को शॉपिंग के लिए गाजियाबाद के वसुंधरा जाना था। दोनों की शादी गाजियाबाद में ही होनी थी।
विज्ञापन
6 of 13
हिमांशी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विनीत को कॉल कर बताया था जान का खतरा
शुक्रवार कोवसुंधरा जाने के लिए हिमांशी ने रुपये और जेवर मांगे तो विवाद हो गया। जिसके बाद मामा और उसके बेटों ने हिमांशी की गोली मारकर हत्या कर दी। हिमांशी को अपनी हत्या का खतरा कई दिनों से लग रहा था। उसने यह बात विनीत को भी बताई भी थी। शुक्रवार सुबह भी उसने कॉल कर बताया था। विनीत ने कई बार कॉल की, लेकिन मोबाइल बंद मिला।
विज्ञापन
7 of 13
जांच पड़ताल करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
रीढ़ की हड्डी में फंसी मिली गोली, रात में कराना पड़ा एक्सरे
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद हिमांशी के शव को मेरठ के बहसूमा थाने के गांव मोहम्मदपुर शकिस्त निवासी उसके ताऊ मनोज कुमार को सौंप दिया। ताऊ मनोज ने बताया कि रात में शव का पोस्टमार्टम हुआ था। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों को पेट में लगी एक गोली मिल गई थी। दूसरी गोली नहीं मिली थी। जिस पर शव को जिला अस्पताल ले जाकर रात में ही शव का एक्सरे कराया गया। तब दूसरी गोली रीढ़ की हड्डी में फंसी मिली थी।
8 of 13
जांच पड़ताल करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
वारदत के वक्त सो रही थी मां, बेटी के अंतिम संस्कार में नहीं गई
शुक्रवार सुबह जिस समय वारदात हुई कविता घर के दूसरे कमरे में सो रही थी। हत्या के बाद गांव पहुंची पुलिस हिमांशी की मां कविता समेत तीन महिलाओं को पूछताछ करने के लिए थाने लाई। मुकदमा दर्ज होने के बाद तीनों महिलाएं थाने से गांव रसूलपुर कैलोरा वापस भेज दी गई। हिमांशी का अंतिम संस्कार शनिवार सुबह शहर के भोपा रोड स्थित श्मशानघाट में ताऊ मनोज के परिवार ने किया। हिमांशी की मां अंतिम संस्कार में नहीं पहुंची, वह अभी भी मायके में रह रही है।
9 of 13
Himanshi murder
- फोटो : अमर उजाला
मामा के पास भी रखे थे रुपये
एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी भारतवीर व मुकुल ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि जमीन बेचने के बाद नंबर एक का रुपये हिमांशी और उसकी मां कविता के खातों में पहुंच गए थे। इसके बाद भी काफी रुपये मामा के परिजनों के पास भी रखे थे।
हिमांशी के खाते में 25 और मां के खाते में 45 लाख
एसपी सिटी ने बताया कि घटना से पहली रात में मुकुल ने कमरे में बंद कर हिमांशी को समझाते हुए काफी डराया व धमकाया था। लेकिन हिमांशी शादी की जिद करती रही। इस बारे में पुलिस से भी शिकायत नहीं की थी। हिमांशी के खाते में 25 और उसकी मां के खाते में 45 लाख रुपये है।
10 of 13
Himanshi murder
- फोटो : अमर उजाला
तलाक के बाद दोबारा शुरू हुई प्रेम कहानी
विनीत और हिमांशी की मुलाकात मवाना के एक कॉलेज में आठ साल पहले हुई थी। दोनों के बीच बातचीत चलती रही। साल 2022 में विनीत की दूसरी लड़की से शादी हुई, लेकिन छह बाद ही तलाक हो गया। इसके बाद दोबारा उसकी हिमांशी से बातचीत शुरू हो गई। विनीत ने हिमांशी से कोर्ट मैरिज कर ली थी। घर पर जानकारी मिलते ही हंगामा शुरू हो गया था।
11 of 13
Himanshi murder
- फोटो : अमर उजाला
यह था मामला
मेरठ के बहसूमा थाने के गांव मोहम्मदपुर शकिस्त निवासी हिमांशी के पिता अनिल चौधरी की मौत हो गई थी। 18 महीने पहले हिमांशी ताऊ के परिवार से झगड़े के बाद वह मां कविता के साथ खतौली के गांव रसूलपुर कैलोरा में अपने मामा भारतवीर के घर आकर रहने लगी। ताऊ के परिवार से मुकदमेबाजी चल रही है। इसके बाद करीब 22 बीघा जमीन बेचकर खतौली में रहने के लिए मकान बनाया। शुक्रवार सुबह उसकी गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। मेरठ के बहसूमा थाने के गांव सदरपुर निवासी विनीत ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
यह दर्ज कराया गया था मुकदमा
एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि मेरठ के विनीत ने मुकदमा दर्ज कराया था कि रुपये नहीं देने पर भारतवीर और उसके बेटे अंकुश व मुकुल ने हिमांशी की हत्या की है। हिमांशी अपने रुपये और गहने वापस मांग रही थी।
12 of 13
जांच करते जांचकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
विनीत बोला- आरोपियों की सहमति पर हो रही थी शादी
हत्या का मुकदमा दर्ज कराने वाले विनीत ने खतौली थाने पहुंच कर पुलिस से कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। उसका कहना था कि पुलिस ने उसे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। विनीत का कहना है कि आरोपियों की सहमति पर ही शादी हो रही थी। आरोपी उसके घर भी गए थे। उधर, रसूरपुर कैलौरा में पुलिस ने गश्त की। आरोपियों के घर के आसपास सन्नाटा पसरा रहा।
युवती के ताऊ ने भी दी थी तहरीर
मृतका हिमांशी के ताऊ मनोज कुमार ने बताया कि उसके छोटे भाई अनिल कुमार की मृत्यु के बाद उसकी पत्नी और बेटी मामा भारतवीर के घर गांव रसूलपुर कैलोरा में रह रही थी। उनकी भाभी अपनी 22 बीघा जमीन बेच कर डेढ़ करोड़ रुपये लेकर भारतवीर के पास रह रही थी। उधर, थाना पुलिस का कहना है कि ताऊ के साथ युवती का विवाद चल रहा है। इसलिए युवती के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।