उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। हादसे में मृत दिल्ली के युवक का शव जानसठ सीएचसी पर रखा गया था। वहीं रात में शव के चेहरे को जानवरों ने नोंच दिया। सुबह परिजन पहुंचे तो उन्होंने हंगामा कर दिया। अब मामले की जांच कराई जा रही है।
बताया गया कि गुरुवार की रात में मीरापुर बीआईटी के पास हादसे में चार युवक घायल हुए थे। पुलिस ने घायलों को जानसठ सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने लोकेश (23) पुत्र कन्हैया लाल निवासी द्वारकापुरी दिल्ली को मृत घोषित कर दिया था।