फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: CHC पर लापरवाही की हदें पार, शव को नोंच गए जानवर, अफसरों में मचा हड़कंप, देखें तस्वीरें

Fri, 04 Nov 2022 12:35 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 5
शव को जानवरों ने नोंचा। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। हादसे में मृत दिल्ली के युवक का शव जानसठ सीएचसी पर रखा गया था। वहीं रात में शव के चेहरे को जानवरों ने नोंच दिया। सुबह परिजन पहुंचे तो उन्होंने हंगामा कर दिया। अब मामले की जांच कराई जा रही है।

बताया गया कि गुरुवार की रात में मीरापुर बीआईटी के पास हादसे में चार युवक घायल हुए थे। पुलिस ने घायलों को जानसठ सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने लोकेश (23) पुत्र कन्हैया लाल निवासी द्वारकापुरी दिल्ली को मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

2 of 5
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
इसके बाद रात में शव जानसठ सीएचसी के एक कमरे में रख दिया गया। सुबह परिजन पहुंचे तो देखा की चेहरे को जानवरों ने नोंच खाया है। इस पर परिजनों ने जमकर हंगााम किया।
विज्ञापन

3 of 5
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
सूचना मिलने पर सीओ अंडर ट्रेनिंग रवि शंकर, थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

4 of 5
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
चाय पीने चला गया था अस्पताल का कर्मचारी
जानसठ सीओ रवि शंकर का कहना है कि रात के समय अस्पताल का कर्मचारी मृतक के शव पास मौजूद था, लेकिन वह देर रात चाय पीने के लिए बाहर चला गया था। इसी बीच कोई जानवर मृतक का शव नोंच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस का भी कोई आदमी वहां मौजूद नहीं रहा। सुबह चार बजे तक मृतक का शव ठीक था। शुक्रवार सुबह पता लगा कि मृतक के शव को कोई जानवर नोंच गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें