फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर : पंचायत चुनाव से एसएसपी के तल्ख तेवर, कहा - गैंगस्टर का साथ लिया तो जिंदगी भर के लिए इलाज बांध दूंगा

Wed, 07 Apr 2021 02:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 5
ssp abhishek yadav - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर के चरथावल में डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव ने अतिसंवेदनशील गांवों में मतदान स्थलों का मुआयना किया और ग्रामीणों से पारदर्शी चुनाव कराने के सुझाव लिए।
एसएसपी ने कहा कि चुनाव में किसी उम्मीदवार का अपराधियों से गठजोड़ अथवा समर्थन पाया गया, तो दोनों बख्शे नहीं जाएंगे। डीएम ने आईजी पब्लिक स्कूल को मतगणना केंद्र बनाने के प्रस्ताव पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

2 of 5
ssp abhishek yadav - फोटो : amar ujala
चरथावल थाना क्षेत्र के गांव पावटी में एसएसपी अभिषेक यादव ने कहा कि विक्की त्यागी, मीनू त्यागी के परिवार का यदि किसी ने सपोर्ट लिया तो उसका इलाज बांध दूंगा, जिंदगी भर चुनाव नहीं लड़ेगा। किसी भी प्रत्याशी ने गैंगस्टर का सपोर्ट लिया तो यह चुनाव तो भूल जाओ, अपनी सात पीढ़ियां संभालते-संभालते मर जाओगे।
विज्ञापन

3 of 5
ssp abhishek yadav - फोटो : amar ujala
इसके बाद बुढ़ाना थाना क्षेत्र के गांव जोला में ग्राम पंचायत चुनाव के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए एसएसपी अभिषेक यादव ने तल्ख लहजे में प्रत्याशी से कहा कि यदि किसी ने भी वोटरों को प्रलोभन दिया, शराब बांटी या अन्य गलत काम किया, तो तुम जीतो या नहीं मैं नहीं जानता लेकिन मैं तुम्हारी जिंदगी नरक बना दूंगा।  

 

4 of 5
villagers - फोटो : amar ujala
डीएम और एसएसपी प्रशासनिक अमले के साथ गांव दधेडू कलां, हैबतपुर, बधाई कलां और पावटी खुर्द में मतदेय स्थलों पर पहुंचे। इन गांवों में उन्होंने ग्रामीणों से शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के सुझाव लिए। डीएम ने दधेडू कलां के मजरे सिंगलपुर में एक ग्रामीण से मोबाइल फोन स्पीकर पर लेकर बातचीत की। 

कप्तान ने इसी गांव के अपराधी छवि के एक युवक को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि चुनाव में किसी वोटर या प्रत्याशी को डराने या प्रलोभन देने की कोशिश की, तो सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने ग्रामीणों ने बिना दबाव और भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ssp abhishek yadav - फोटो : amar ujala
डीएम ने बताया सभी बूथों पर प्रशासन कंट्रोल रूम का नंबर लिखवा रहा है। किसी भी समस्या आने पर उस पर फोन किया जा सकता है। डीएम मतगणना केंद्र के लिए लुहारी अजीजपुर में प्रस्तावित आईजी पब्लिक स्कूल पहुंची, तो उनका पारा चढ़ गया। यहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे और यह संस्था प्रधान पद के उम्मीदवार की बताई गई थी। इस पर उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों से नाराजगी जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें