फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुझ गए दो परिवारों के चिराग: हादसे से हाईवे पर मची चीख-पुकार, मौके पर दो दोस्तों की मौत, भीषण थी टक्कर, देखें तस्वीरें

Mon, 18 Apr 2022 06:40 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 6
हादसे में दो दोस्तों की मौत। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसा इतना भीषण था कि दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो सगे भाइयों समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हुआ हादसा
मंसूरपुर में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मंसूरपुर बस स्टैंड के निकट दिल्ली से हरिद्वार की ओर जा रही कार आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में कार सवार दिल्ली के सरसपुर निवासी गौरव (32) और नरेला निवासी मोहित (30) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

2 of 6
कार के उड़े परखच्चे। - फोटो : amar ujala
वहीं इस हादसे में दो सगे भाइयों समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में सभी का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
मृतकों के फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
बताया गया कि दिल्ली के नरेला निवासी मोहित, प्रियांशु, अजय कुमार, योगेश, राहुल राणा और सरसपुर निवासी गौरव रविवार की देर रात स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर दिल्ली से देहरादून के लिए निकले थे। 

4 of 6
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : amar ujala
वहीं रात करीब एक बजे उनकी कार पीछे से मंसूरपुर के पास ट्रॉली में जा घुसी। हादसे से हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। इसके बाद वाहन चालकों ने पुलिस को जानकारी दी। 
विज्ञापन

5 of 6
मृतक मोहित का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सगे भाई अजय व योगेश पुत्र प्रेम और प्रियांशु, राहुल राणा के अलावा ट्रैक्टर चालक अनिल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गौरव का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
सीओ खतौली राकेश कुमार का कहना है कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को दिए गए हैं। घायलों का उपचार चल रहा है। अभी प्रकरण में तहरीर नहीं मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें