मेरठ के जानी थानाक्षेत्र में एक 14 वर्षीय किशोर की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। किशोर का शव जंगल में पड़ा मिला था। बिना गर्दन के मिले शव की पहचान कराने में पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिस ने तकरीबन 150 पुलिसकर्मियों की मदद से रविवार को हत्या की वारदात से कुछ ही दूरी पर कटी गर्दन को बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की गई तो हत्या का पूरा सच सामने आ गया।
हत्या के दौरान मासूम अनस हाथ जोड़कर आरोपियों के सामने जिंदगी की भीख मांगता रहा, जान बख्शने के लिए गिड़गिड़ाता रहा लेकिन हत्यारों को जरा भी रहम नहीं आया। वे उेस लात घूंसों और बेल्ट से पीटते रहे। अनस का कसूर केवल इतना था कि उसने हत्यारों को अपनी बहन का नंबर नहीं दिया। आरोपियों ने अनस का बेल्ट से ही गला दबाया फिर गर्दन काटकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। यहीं नहीं पहचान छिपाने के लिए हत्यारों ने मासूम के धड़ से सिर को अलग कर दूर ईंख के खेत में फेंक दिया। पुलिस को 24 घंटे की मशक्कत के बाद मासूम की कटी गर्दन बरामद हुई। पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। वहीं इस हत्याकांड के बारे में जिसने भी सुना वह हैरान रह गया। आगे पढ़ें इस हत्याकांड की पूरी कहानी: -