फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकअप करने पर डबल मर्डर: प्रेमिका और फिर उसकी मां को मार डाला, वारदात का हुआ खुलासा, कांप उठा लोगों का दिल

Fri, 29 Dec 2023 01:21 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

ब्रेकअप करने पर डबल मर्डर: प्रेमिका और फिर उसकी मां को मार डाला, वारदात का खुलासा, कांप उठा लोगों का दिल
विज्ञापन
1 of 7
मुकेश का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मुजफ्फरनगर जनपद में हुई सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। खुलासा हुआ कि आरोपी पंकज ने प्रेम प्रसंग का ब्रेकअप होने पर इस वारदात को अंजाम दिया था। उसने चंद मिनटों में ही प्रेमिका और उसकी मां को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बुढ़ाना क्षेत्र के हरियाखेड़ा गांव के दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। प्रेमिका के मोबाइल में अन्य युवक का नंबर देखकर आरोपी पंकज ने मां-बेटी की गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया। पहले बेटी का गला दबाया और फिर राज खुल जाने के डर से उसकी मां को मार डाला।
विज्ञापन

2 of 7
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी सिटी सत्यनारायरण प्रजापत ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने आरोपी पंकज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मृतका मुकेश से उसका पांच साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। परिजन इसका विरोध कर रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 7
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
इसी दबाव में मुकेश ने आरोपी पंकज से बात करना बंद कर दिया था। इस दौरान वह शामली के कंडेला स्थित फैक्टरी में नौकरी करने लगी। मुकेश और फैक्टरी के सुपरवाइजर के बीच मोबाइल पर बातचीत होने लगी। घटना वाले दिन आरोपी ने कॉल की तो मुकेश का नंबर व्यस्त मिला। शक होने पर वह रात को दो बजे उसके घर पहुंच गया। 

4 of 7
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
वहीं, मुकेश की चारपाई पर सिर के पास रखे मोबाइल को चेक किया तो डायल कॉल में पहला नंबर सचिन का आ रहा था। इस पर उसे गुस्सा आया और मुकेश का गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

5 of 7
प्रेमिका की मां मिथलेश का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
बगल की चारपाई पर मुकेश की मां मिथलेश लेटी हुई थी। आरोपी ने बताया कि उसे लगा कि अगर मिथलेश बच गई तो सबसे पहले उसका नाम लिखवाएगी, जिसके चलते आरोपी ने उसका भी गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद जब वह भागने लगा तो मृतका की बहन बबली जाग गई और उसने उसे भागते हुए देख लिया। 
विज्ञापन

6 of 7
मुकेश का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
मुकेश से मुलाकात का दबाव बना रहा था पंकज
बबली ने पुलिस को बताया कि मुकेश और आरोपी पंकज का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बाद में मुकेश ने पंकज से बात करनी बंद कर दी। 24 दिसंबर को आरोपी ने बार-बार कॉल की, जिसकी जानकारी परिजनों को थी। 25 दिसंबर की रात दो बजे उसने अपनी मां और बहन की चारपाई के पास पंकज को खड़े देखा था। आरोपी भाग गया तो दोनों की लाश देखकर वह बदहवास हो गई। होश संभलने पर अपने भाई और पिता को जानकारी दी थी। मुकेश आरोपी से नहीं मिलना चाहती थी।

यह भी पढ़ें: अलविदा 2023: इन हत्याओं से दहला था मेरठ, माता-पिता का दरिंदगी से कत्ल तो कहीं मां ने छीन ली लाडलों की जिंदगी
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने कहा कि आरोपी पंकज को गढ़ी सखावतपुर चौराहे से आगे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Weather Update : यूपी में कोहरा बना जानलेवा, सड़क हादसों में भाजपा नेता और होमगार्ड समेत पांच की मौत, 25 घायल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें