फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: सिर पर सजना था सेहरा पर बलिदान से गम में डूबा गांव, घरों में नहीं जले चूल्हे, CM से 50 लाख-नौकरी की मांग

Wed, 27 Dec 2023 09:29 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : मुठभेड़ में बलिदान हुए सिपाही सचिन राठी के सिर पर फरवरी में ही सेहरा सजना वाला था। लेकिन अब शादी की खुशियां गम में बदल गईं हैं। बुधवार को गांव में सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री राहत कोष से पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को नौकरी का अनुग्रह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से किया गया है।
विज्ञापन
1 of 7
गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार। - फोटो : amar ujala
कन्नौज के धरनीधरपुर नगरिया गांव में हिस्ट्रीशीटर के साथ हुई मुठभेड़ में बलिदान देने वाले सिपाही सचिन राठी का शाहडब्बर गांव में सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। गांव में हर आंख नम दिखी, परिवार को ढाढ़स बंधाने के लिए सैंकड़ों लोग पहुंचे।

वहीं, कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शाहडब्बर पहुंचकर सिपाही सचिन राठी के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष से पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को नौकरी का अनुग्रह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से किया गया है।
विज्ञापन

2 of 7
सांत्वना देने पहुंचे मंत्री कपिल देव अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। जिले के बहादुर सिपाही ने अपने फर्ज के लिए बलिदान दिया है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष नितिन मलिक ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की।
विज्ञापन

3 of 7
डीएम और एसएसपी ने किया कंधा - फोटो : Amar Ujala
सिपाही सचिन राठी का पार्थिव शरीर बुधवार तड़के पांच बजे गांव लाया गया। पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो सैंकड़ों लोग जमा हो गए। बेटे का शव देखकर मां गीता गश खाकर गिर गई। बहन अंशु और सिपाही की मंगेतर कोमल का रो-रोकर बुरा हाल रहा। अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ के आंसू छलक उठे। 

4 of 7
बलिदान को दी अंतिम सलामी - फोटो : Amar Ujala
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी और एसएसपी संजीव सुमन ने पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाया। अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। श्मशान घाट में यूपी पुलिस की टीम ने सम्मान के साथ विदाई दी। बड़े भाई जतिन ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

5 of 7
अंतिम सलामी देते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान पूर्व मंत्री योगराज सिंह, रालोद विधायक राजपाल बालियान, पूर्व विधायक उमेश मलिक, रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, ग्राम प्रधान नीरज, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बलबीर सिंह, अशोक राठी, बाबू सिंह राठी, देवेंद्र राठी, पूर्व प्रधान अतर सिंह, हरपाल सिंह, रतन सिंह उपजिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्र, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवनीश चौधरी, विजय चौधरी, यशपाल बालियान, अरविंद दुल्हैरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

6 of 7
गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार। - फोटो : अमर उजाला
गम में बदल गईं शादी की खुशियां
परिवार के होनहार बेटे के बलिदान से दो परिवारों के सपने चकनाचूर हो गए। शादी की तैयारियां धरी रह गईं। घर में शादी की खुशियां गम में बदल गईं। गांव में गम का माहौल बना हुआ है। शाहडब्बर गांव के किसान वेदपाल राठी का मझला बेटा सचिन बचपन से ही होनहार था। परिवार को उस पर गर्व था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि चार वर्ष पहले सचिन 2019 में यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। सचिन के पुलिस में भर्ती होने के बाद से ही परिवार में खुशियां छाई थीं। सचिन को लेकर उसकी मां गीता, बहन अंशु, भाई जतिन व पिता वेदपाल ने सपने संजोए थे। पांच फरवरी को कोमल के साथ सचिन की शादी होनी थी। कोमल छपार थाना क्षेत्र के बसेड़ा गांव की रहने वाली है। पिता ने नया घर बनाया। दोनों परिवारों का खुशी का माहौल गम में बदल गया। कोमल भी अपने परिवार के साथ शाहडब्बर पहुंचीं।

यह भी पढ़ें: Meerut: कंकरखेड़ा से कक्षा छह की छात्रा लापता, छह दिन बाद भी नहीं कोई सुराग, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें