उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर में बुधवार को हादसों का कहर बरपा। अलग-अलग हादसों में आठ माह की गर्भवती सहित छह लोगों की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। वहीं जिसने भी यह खौफनाक मंजर देखा उसकी रूह कांप गई। उधर, मृतकों के गांवों में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हादसों में गई छह जान
मुजफ्फरनगर जनपद में पानीपत-खटीमा हाईवे पर तितावी थाना क्षेत्र में एक हादसे में पांच और दूसरे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया गया कि पीछे से आ रही बस ने बाइकों में टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइक सवार हाईवे पर गिर गए। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया। मरने वालों में दंपत्ति के अलावा तीन दोस्त हैं।