फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे की तस्वीरें: देवर ने कूदकर बचाई जान, कार समेत गंगनहर में डूबी भाभी, गुलबहार की मौत से उठा ये बड़ा सवाल

Mon, 07 Mar 2022 08:03 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 7
मुजफ्फरनगर में गंगनहर में गिरी कार। - फोटो : amar ujala
मेरठ से पुरकाजी जाते समय खतौली गंगनहर पटरी मार्ग पर रतनपुरी क्षेत्र में कार नहर में गिर गई। हादसा सामने से तेज गति से आ रही कार से बचने की कोशिश में हुआ। किसी तरह कार चालक युवक ने अपनी जान बचाई, लेकिन उसकी भाभी कार सहित नहर में डूब गई। चार घंटे की मशक्कत के बाद कार व महिला को गोताखोर तलाश कर पाए।

मेरठ के गांव कैली के मूल निवासी नवेद वर्तमान में मेरठ की जाकिर कॉलोनी में रहते हैं। उनकी भाभी गुलबहार (35) पुरकाजी के पास गांव हरिनगर में कस्तूरबा गांधी विद्यालय में शिक्षिका थीं। सोमवार सुबह पांच बजे नवेद अपनी भाभी को कार से विद्यालय में छोड़ने के लिए जा रहा था। दोनों खतौली गंगनहर पटरी मार्ग से जा रहे थे। 
विज्ञापन

2 of 7
मौके पर पहुंचे अधिकारी। - फोटो : amar ujala
नवेद ने पुलिस को बताया कि नहर पटरी मार्ग पर हाईवे अंडरपास के पास सामने से तेज गति से आ रही कार को बचाना चाहा, तो कार चालक संतुलन खो बैठा और कार पटरी लांघ कर नहर में जा गिरी। इस दौरान किसी तरह खिड़की खोल कर नवेद तो कार से बाहर निकल गया, लेकिन उसकी भाभी बाहर नहीं निकल सकी और कार के साथ नहर में डूब गई। नवेद ने नहर से बाहर निकलने के बाद शोर मचाकर हादसे की जानकारी दी। 
विज्ञापन

3 of 7
गमजदा परिजन। - फोटो : amar ujala
सूचना पाकर खतौली व रतनपुरी थानों की पुलिस व खतौली एसडीएम जीत सिंह, तहसीलदार आरती यादव, सीओ बुढ़ाना विनय गौतम मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने गोताखोरों को मौके पर बुलाया। उन्होंने कार और महिला की तलाश शुरू की। काफी देर बाद कार और महिला को तलाशा जा सका। रतनपुरी पुलिस ने बताया कि अभी हादसे के बारे में परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।

4 of 7
मामले की जानकारी लेते अधिकारी। - फोटो : amar ujala
क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला
कार और महिला का पता नहीं चला तो कैली गांव से गोताखोर आरिफ, कय्यूम, हाफिज इमरान, रिजवान को बुलाया गया। चार घंटे की मशक्कत के बाद उन्होंने दोनों को तलाशा। क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया। कार में महिला मृत हालत में मिली।
विज्ञापन

5 of 7
जेसीबी से निकाली कार। - फोटो : amar ujala
बेटा नानी के पास, बेटी रहती है मां के साथ
मृतका की मां रुकसाना पत्नी शहादत निवासी ललिया किठौर ने बताया कि गुलबाहर का चार साल का बेटा अमन उनके पास रहता है, जबकि तीन साल की बेटी अदीबा अपनी मां के साथ ही रहती है।
विज्ञापन

6 of 7
मौके पर पहुंचे अधिकारी। - फोटो : amar ujala
पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
नहर पटरी पर हादसे के बाद आने जाने वाले वाहन सवार लोग भी मामले की जानकारी करने के लिए रुक रहे थे। इसी के चलते भीड़ एकत्र होती चली गई। मार्ग पर व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जेसीबी से निकाली गई कार। - फोटो : amar ujala
वहीं गंगनहर में डूबकर महिला शिक्षिका गुलबहार की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। किठौर के ललियाना निवासी शहादत हुसैन ने रतनपुरी थाने में तहरीर देते हुए कहा कि दहेज के लिए उसकी बेटी की हत्या की गई है। सीओ बुढ़ाना विनय गौतम का कहना है कि तहरीर मिल गई है, मामले की जांच की जा रही है। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें