उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आज हिंद मजदूर किसान समिति के आह्वान पर जीआईसी के मैदान में किसान महापंचायत का ओयाजन किया गया। इस महापंचायत पर भी सभी की निगाहें लगी रहीं।
किसानों की समस्याओं और मांगों को लेकर बुलाई गई महापंचायत में मुख्य वक्ता परमधाम न्याय के क्रांतिकारी गुरु चंद्रमोहन महाराज और गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र सिंह मलिक मंच पर पहुंचे। पंचायत में मुजफ्फरनगर के अलावा मेरठ, बिजनौर, शामली, सहारनपुर के किसान-मजदूर ट्रैक्टर लेकर यहां पहुंचे। इस दौरान किसान नेता चंद्रमोहन ने कहा कि प्रदेश सरकार को किसानों की पीड़ा को समझना होगा।
किसान नेताओं का कहा कि पांच सितंबर की किसान महापंचायत में किसानों के गन्ना मूल्य, बकाया भुगतान समेत अन्य मुद्दे नहीं उठाए गए, इसलिए आज किसान महापंचायत का आयोजन कर किसानों की समस्याओं से राज्य सरकार को अवगत कराया गया। किसान महापंचायत में अध्यात्मिक किसान नेता चंद्रमोहन ने कहा कि प्रदेश सरकार को किसानों की पीड़ा समझनी चाहिए। यहां के किसानों को हरियाणा और पंजाब से अधिक गन्ने का नाम मिलना चाहिए। हालांकि आज शाम को सीएम योगी ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में गन्ना मूल्य में 25 रुपये वृद्धि करते हुए चार साल बाद गन्ना मूल्य में 25 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि कर दी है।