फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापंचायत की खास बातें: गर्मी से हुए बेहाल, मंच से पंडाल तक कई बेहोश, तस्वीरों में देखिए मौके का हाल

Sun, 05 Sep 2021 07:29 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 7
लोग गर्मी से परेशानष - फोटो : amar ujala
उमस भरी गर्मी से महापंचायत में शामिल होने आए लोग कराह उठे। मंच पर दो नेताओं की भी हालत बिगड़ गई और इमरजेंसी में ले जाना पड़ा। एक महिला पत्रकार गर्मी में चक्कर खाकर गिर पड़ी।

उमस भी गर्मी से आम जनता ही नहीं मंच पर बैठे नेता भी परेशान रहे। मंच पर कूलर और पंखे लगे थे और लगातार पानी की व्यवस्था भी हो रही थी। इसके बावजूद संयुक्त किसान मोर्चा के दो नेताओं की हालत बिगड़ गई। भाकियू नेता धर्मेंद्र मलिक को मंच के माइक से बोलकर मैदान परिसर में तैनात मेडिकल टीम को बुलाना पड़ा। मीडिया गैलरी में कई पत्रकारों की उमस भरी गर्मी में हालत बिगड़ी रही, एक महिला पत्रकार पूनम को बेहोशी की हालत में चिकित्सा शिविर पर ले जाना पड़ा। पंजाब की एक बुजुर्ग महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। पंडाल में जब उमस भरी गर्मी में लोगों की हालत खराब हो गई तो उन्हें पंडाल से बाहर निकलना पड़ा।
विज्ञापन

2 of 7
महापंचायत में गर्मी से लोग बेहाल। - फोटो : amar ujala
पानी को तरस गए लोग
महापंचायत में उमस भरी गर्मी के चलते लोग जहां व्याकुल रहे, वहीं पानी नहीं मिलने से हालत खराब हो गई।
विज्ञापन

3 of 7
महापंचायत में पंजाब के किसानों की संख्या रही ज्यादा - फोटो : अमर उजाला
पंचायत सुबह नौ बजे से तीन बजे तक चलने से पंचायत परिसर के सभी पानी के टैंक खाली हो गए। 

4 of 7
उमड़ा किसानों का जनसैलाब - फोटो : अमर उजाला
भाकियू के कार्यकर्ता मीडिया कर्मियों तक को पानी उपलब्ध नहीं करा पाए। पंडाल में मौजूद लोगों की हालत बिन पानी बेहद खराब रही।
विज्ञापन

5 of 7
kisan Mahapanchayat in muzaffarnagar - फोटो : अमर उजाला
पांच लोगों को इमरजेंसी में कराना पड़ा भर्ती
सीएमएस डॉ. पंकज अग्रवाल ने बताया कि गर्मी के कारण हालत बिगड़ने पांच लोगों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां इन सभी को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

किसानों के काफिले में रहीं लग्जरी गाड़ियां

6 of 7
लोग गर्मी से परेशानष - फोटो : amar ujala
संयुक्त किसान मोर्चा की किसान महापंचायत में यूं तो देशभर के किसान शामिल रहे, लेकिन इनमें पंजाब व हरियाणा से आने वाले अधिसंख्य किसान ऐसे भी रहे, जो अपने निजी वाहनों से महापंचायत में शामिल होने पहुंचे। इन किसानों के काफिले में बड़ी संख्या में लग्जरी गाड़ियां भी शामिल रहीं, जबकि बसों की संख्या काफी कम रही। वहीं, इस बार किसान महापंचायत में ट्रैक्टरों की संख्या भी कम ही रही। इनमें ऐसे भी ट्रैक्टर रहे, जिन पर डीजे पर गाने बजाए जा रहे थे। इनके अलावा बड़ी संख्या में किसान अपने दुपहिया वाहनों से भी किसान महापंचायत में पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
महापंचायत में पंजाब के किसानों की संख्या रही ज्यादा - फोटो : अमर उजाला
शिवचौक पर फाड़े गए भाजपा के होर्डिंग-बैनर
किसान महापंचायत में शामिल होने पहुंचे कुछ लोगों ने शहर के शिवचौक पर लगे भाजपा के होर्डिंग व बैनर फाड़ डाले। शामली रोड की ओर से ट्रैक्टर लेकर पहुंचे होर्डिंग फाड़ने वाले युवाओं ने शिवचौक पर मोदी-योगी के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। बाद में वहां मौजूद पुलिस टीम न इन युवाओं को समझाबुझाकर आगे के लिए रवाना किया।

महावीर चौक पर लगाया गया रालोद का झंडा
किसान महापंचायत यूं तो गैर राजनीतिक लोगों को मंच पर बैठने की अनुमति नहीं दी गई थी, लेकिन रालोद अपनी उपस्थिति दर्ज कराने से पीछे नहीं हटा। रालोद कार्यकर्ताओं ने शहर के महावीर चौक स्थित सुंदरीकरण कर बनाए गए बड़े कलश के ठीक ऊपर रालोद के झंडे फहरा दिए। महापंचायत समाप्ति तक इस कलश के ऊपर रालोद के ही झंडे लहराते रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें