मुरादाबाद में किसानों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
बिलारी समिति के दस संचालकों का निर्विरोध निर्वाचन तय
बिलारी में गन्ना समिति बिलारी कार्यालय के अनुसार समिति के 11 संचालक क्षेत्र के लिए बृहस्पतिवार सुबह नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। बृहस्पतिवार शाम पांच बजे गन्ना समिति के सूचना पट पर नामांकन कराने वाले प्रत्याशियों की सूची चस्पा की गई है।
संचालक क्षेत्र अमरपुरकाशी से अमित कुमार, छाबड़ा से अनीस कुमार उर्फ अन्नू, तेवरखास से बहोरन पाल, थांवला से आराम सिंह, स्योंडारा से यज्ञपाल दिवाकर, सनाई से उदयवीर सिंह, सहसपुर से सरला देवी, सिरसी से कुसुम देवी, हाफिजपुर से विजयपाल सिंह और हरियाना से जगवीर सिंह ने नामांकन पत्र जमा किया।