दस अक्तूबर तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने का सरकारी फरमान मुरादाबाद जिले के अधिकारियों ने गड्ढे में डाल दिया है। जिले की अधिकांश सड़काें पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। बावजूद इसके सड़काें की मरम्मत नहीं हो सकी है। पर ध्यान नहीं दिया गया। यह हाल तब है जब मुख्यमंत्री ने धन कमी न होने का हवाला देकर नई सड़कों के निर्माण और मरम्मत का प्रस्ताव मांगा है।
विज्ञापन
2 of 8
मुरादाबाद की सड़कों की हालत
- फोटो : अमर उजाला
बरसात के चलते जिले के संपर्क मार्ग और खराब हो गए हैं। दिल्ली रोड और रामपुर रोड को छोड़कर अन्य मार्गों की स्थिति काफी खराब है। कांठ रोड की अभी मरम्मत नहीं हुई है। हनुमान मूर्ति तिराहे से पंडित नगला बाईपास तक सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। पर्यटकों के लिए अहम मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा मार्ग की हालत जर्जर हो चुकी है।
विज्ञापन
3 of 8
मुरादाबाद की सड़कों की हालत
- फोटो : अमर उजाला
एनएचएआई ने गड्डा मुक्त करने के लिए अभियान चलाया, लेकिन कांवड़ यात्रा के दौरान थमा यह अभियान अब खटाई में पड़ गया। लोगों का कहना है कि बरसात के चलते अब गड्ढों में सड़क आ गई है। इस मार्ग पर बड़े वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है।
4 of 8
मुरादाबाद की सड़कों की हालत
- फोटो : अमर उजाला
दो पहिया और चार पहिया वाहन आए दिन दुर्घटना के शिकार होते हैं इधर पाकबड़ा-डींगरपुर मार्ग पर जलभराव की समस्या उद्योग बंधु की बैठक में उठाई जा चुकी है। फिर भी इस सड़क की समस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन
5 of 8
मुरादाबाद की सड़कों की हालत
- फोटो : अमर उजाला
धन की स्वीकृति, फिर भी नहीं शुरू हुआ काम
ठाकुरद्वारा के पूर्व नगर अध्यक्ष शिवेंद्र गुप्ता ने एनएचएआई के अभियंता शांतनु को गड्ढों से हो रही परेशानी से अवगत कराया। उन्होंने अभियंता को मुख्यमंत्री योगी का आदेश बताते हुए कहा कि 10 अक्तूबर तक गड्ढे भरे जाने हैं लेकिन अभी तक गड्ढों को भरने का काम शुरू नहीं किया है। जबकि गड्ढों को भरने के लिए धन की स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन
6 of 8
मुरादाबाद की सड़कों की हालत
- फोटो : अमर उजाला
संभल-गांगन रोड काफी जर्जर हो चुकी है। आए दिन यहां पर आए दिन बाइक सवार गिरकर चोटिल हो जाते हैं। कभी भी बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है। जल्द मार्ग की मरम्मत की जाए। - हिमांशु
भोजपुर रोड पर गड्ढों और उखड़ी सड़क से धूल उड़ती है। जिससे सामने दिखाई नहीं देता है। गड्ढों से गुजरते वक्त अक्सर ऑटो ई-रिक्शा पलट जाते हैं। काफी दिनों से यह समस्या बनी हुई है। - मुकेश
विज्ञापन
7 of 8
मुरादाबाद की सड़कों की हालत
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा रोड पर गहरा गड्ढा बना हुआ है। इसके कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। कई दुर्घटनाएं होने के बाद भी गड्ढे नहीं भरे गए। हजारों लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ती है। - राहुल
रामपुर दौराहे से पुल से उतरते समय काफी दिक्कत होती हौ। गड्ढों से आना-जाना दूभर हो गया है। इन गड्ढों के कारण रोजाना जाम लग रहा है। लेकिन अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। - सैयद खान
एनएचआई के तहत आने वाली सड़कों की मरम्मत कराने के लिए अप्रूवल मिल चुका है। अक्तूबर में ही सड़कों की मरम्मत करा दी जाएगी। सभी गड्ढे खत्म हो जाएंगे। - अरविंद कुमार, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचआई