दिल्ली के नागलोई की रहने वाली महिला की इलाज के दौरान दिल्ली स्थित सफदरगंज अस्पताल में मौत हो गई। महिला के पति सीआरपीएफ कर्मी और उसके परिवार पर महिला डीजल डालकर जिंदा जलाने के आरोप है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मुरादाबाद के मैनाठेर थाना इलाके में 24 अक्तूबर को डीजल डालकर जलाई गई सीआरपीएफ कर्मी की पत्नी निगहत ने दिल्ली के सफरदरजंग अस्पताल में शनिवार सुबह आठ बजे दम तोड़ दिया। पुलिस ने एक दिन पहले ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा था। इस मामले में अन्य ससुरालियां फरार हैं।दिल्ली के निहाल विहार थानाक्षेत्र के मोहल्ला छज्जूमल कालोनी नागलोई निवासी निगहत ने करीब दो साल पहले मैनाठेर के गांव नानकार निवासी इंतजार हुसैन से प्रेम विवाह किया था। इंतजार हुसैन सीआरपीएफ में कार्यरत है। निगहत की मां शाहिन ने 25 अक्तूबर को मैनाठेर थाने में तहरीर में दी थी। जिसमें उसने आरोप लगाया था कि उसकी बेटी को पति और ससुराल वाले शादी के बाद से ही दहेज के लिए परेशान करने लगे थे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
फाइल फोटो
कई बार पंचायत होने पर बाद भी आरोपियों ने बेटी पर अत्याचार कम नहीं किया था। आरोप लगाया कि 24 अक्टूबर को सुबह करीब आठ बजे पति और अन्य ससुरालियों ने मिलकर निगहत को कमरे में बंधक बना लिया। मारने पीटने के बाद उसके ऊपर डीजल डालकर आग लगा दी थी।
विज्ञापन
3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति इंतजार हुसैन, ससुर जर्जार, सास आसमा, ननद नजमा, नंदोई हारुन, जेठ इंतकाब और जेठानी शाहिन के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और जानलेवा हमले का केस दर्ज किया गया था।
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
मुरादाबाद से गंभीर हालत में निगहत को दिल्ली रेफर कर दिया गया था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी पति इंतजार हुसैन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जहां से जेल भेज दिया गया था। शनिवार सुबह करीब आठ बजे सफदरगंज अस्पताल में उपचार के दौरान निकहत की मौत हो गई। पुलिस और परिवार के लोगों ने इसकी पुष्टि की है।
फेसबुक के जरिए हुई थी दोनों की दोस्ती
दिल्ली निवासी निगहत और इंतजार हुसैन के बीच फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी। आरोपी ने निगहत को शादी करने का झांसा दिया था। लेकिन बाद में इंतजार हुसैन ने शादी करने से इनकार कर दिया था। बताया जा रहा है कि निगहत की ओर से पुलिस को सूचना दी गई थी। इसके बाद ही इंतजार शादी करने को तैयार हुआ था।