फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bus Accident: नींद में थे दोनों बसों के यात्री, धमाके की आवाज से मची चीख पुकार..हादसे की तस्वीरें

Mon, 22 Jul 2024 11:16 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
विज्ञापन
1 of 6
रामपुर के मिलक में दो बसों में टक्कर - फोटो : संवाद

रामपुर जिले के मिलक में हाईवे पर दो बसों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई। जिस समय यह हादसा हुआ सभी यात्री नींद में थे। यात्रियों ने बताया कि जोरदार आवाज के साथ बस के परखच्चे उड़ गए। इससे सभी यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

विज्ञापन

2 of 6
रामपुर के मिलक में दो बसों में टक्कर - फोटो : संवाद
जब तक कुछ समझ पाते अस्पताल पहुंच चुके थे। हादसे के बाद मौके पर गुजर रहे लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर घायलों को अस्पताल भेजा। डीएम और एसपी ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया। 
विज्ञापन

3 of 6
रामपुर के मिलक में दो बसों में टक्कर - फोटो : संवाद
यह हादसा सुबह 4:30 बजे मिलक रामपुर नेशनल हाईवे पर भैरव बाबा मंदिर के निकट हुआ। सोमवार की सुबह एक रोडवेज और एक प्राइवेट बस की आमने-सामने टक्कर हो गई।

4 of 6
रामपुर के मिलक में दो बसों में टक्कर - फोटो : संवाद
इसमें तीन लोगों की मौके पर ही जबकि दो की अस्पताल में मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए। गंभीर रुप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाकी अन्य घायलों का मिलक के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
रामपुर के मिलक में दो बसों में टक्कर - फोटो : संवाद
मौके पर पहुंचे डीएम जोगेंद्र सिंह और एसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया। डीएम ने बताया कि निजी बस रांग साइड आ रही थी, जिसकी वजह से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रामपुर के मिलक में दो बसों में टक्कर - फोटो : संवाद
निजी बस श्रावस्ती जा रही थी। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। नौ लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें