फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha Rail Accident: 'प्रेशर ड्रॉप हुआ...लोको ब्रेक लगा', देखा गाड़ी डिरेल हो गई; चालक ने बताया पूरा घटनाक्रम

Sun, 21 Jul 2024 01:19 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
विज्ञापन
1 of 10
Amroha train accident - फोटो : अमर उजाला
Amroha Train Derailed Accident: गोंडा से गाजियाबाद जा रही मालगाड़ी अमरोहा रेलवे स्टेशन के नजदीक पलट गई। मालगाड़ी के दस वैगन पलट गए। दो टैंकरों में केमिकल भरा था, जबकि आठ खाली बताए जा रहे हैं। हादसे से रेलवे ट्रैक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके चलते दिल्ली-लखनऊ मार्ग पर 34 ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। 

रेल अधिकारियों ने बताया कि मालगाड़ी टैंकर और कंटेनर ले जा रही थी। गाड़ी अपलाइन पर चल रही थी। शाम करीब पौने सात बजे अमरोहा यार्ड में तेज धमाके के साथ एक के बाद एक दस वैगन पलट गए। 

गनीमत रही इंजन बेपटरी नहीं हुआ। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हादसे के बाद डाउन लाइन पर मालगाड़ी के डिब्बे बिखर गए हैं। वहीं, कुछ खंभे क्षतिग्रस्त होने से रेलवे की विद्युत सप्लाई भी बाधित हो गई।

सूचना मिलते ही डीएम राजेश त्यागी, एसपी कुंवर अनुपम सिंह व एडीएम सुरेंद्र सिह समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर दौड़ पड़े और स्थिति का जायजा लिया। उधर, बताया जा रहा है कि हादसे के बाद अमरोहा रूट से गुजरने वाली दर्जनों ट्रेनों के पहिए थम गए हैं। रात करीब नौ बजे डीआरएम राज कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचते हुए घटना का जायजा लिया। बताया कि हादसे को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन

2 of 10
amroha train accident - फोटो : संवाद
प्रेशर ड्रॉप हुआ, लोको ब्रेक लगा, देखा गाड़ी डिरेल हो गई
चालक इकबाल ने बताया कि वह मालगाड़ी लेकर शाम 5:53 बजे मुरादाबाद से गुजरे थे। करीब 6:59 पर अमरोहा स्टेशन पार किया। ट्रैक पूरी तरह साफ था। मालगाड़ी रन थ्रू जा रही थी। लेकिन अचानक इंजन का प्रेशर ड्रॉप हो गया। साथ ही साथ लोको ब्रेक लग गया। जिसके बाद गाड़ी को रोक दिया। फिर पीछे देखा तो गाड़ी बीच में से डिरेल हो चुकी थी।
विज्ञापन

3 of 10
amroha train accident - फोटो : संवाद
उसके बाद ट्रैक पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई। बाद में अधिकारियों को इस बारे में अवगत कराया। बताया कि हादसे के दौरान कोई व्यक्ति यहां से नहीं गुजरा। किसी तरह की घटना या आवाज नहीं आई। यह हादसा अचानक हुआ है।

4 of 10
amroha train accident - फोटो : संवाद
हादसे के बाद स्टेशन से लौटने लगे यात्री
हादसे के बाद स्टेशन पर ट्रेन आने की इंतजार कर रहे यात्री मायूस होकर लौट गए। वह अन्य वाहनों से अपने-अपने गंतव्य चले गए। आठ बजे के बाद स्टेशन पूरी तरह खाली नजर आया।
विज्ञापन

5 of 10
amroha train accident - फोटो : संवाद
शाम को यात्री अलग-अलग ट्रेनों से जाने के लिए स्टेशन पहुंचे थे। लेकिन, मालगाड़ी हादसे का शिकार होने के बाद रेल यातायात पूरी तरह बंद हो गया। अप और डाउन लाइन पर मालगाड़ी के डिब्बे पलट गए। ऐसे में अमरोहा स्टेशन पर कोई ट्रेन नहीं पहुंच सकी। जिसके बाद यात्री मायूस होकर अन्य वाहनों से रवाना होने लगे। 

 
विज्ञापन

6 of 10
amroha train accident - फोटो : संवाद
बिजनौर के शिवालाकलां निवासी राकेश ने बताया कि उन्हें नौचंदी एक्सप्रेस से इलाहाबाद जाना था। लेकिन, रेल हादसे के बाद दूसरे माध्यम से जाएंगे। उनकी ट्रेन रात को 11 बजे आनी थी। जबकि, धनौरा के हलुपुरा गांव निवासी सूरज सिंह गोरखपुर जाना था। उन्हें भी नौचंदी पकड़नी थी। लेकिन, हादसे की जानकारी होने के बाद वह वहां से चले गए।

 
विज्ञापन

7 of 10
amroha train accident - फोटो : संवाद
लोगों को खदेड़ा
आरपीएफ, जीआरपी व रेलवे अफसरों के साथ ही सिविल पुलिस भी मौके पर आ पहुंची। बमुश्किल भीड़ को दुर्घटना स्थल से दूर खदेड़ा गया। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी के दो कंटेनर में जहां केमिकल भरा था तो वहीं बाकी में अन्य सामान लोड था।

8 of 10
amroha train accident - फोटो : संवाद
बेपटरी हुए कंटेनरों से केमिकल रिसाव से आसपास मौजूद लोगों को बचाने की चुनौती के बीच बमुश्किल भीड़ को ट्रैक से दूर किया गया। उधर, मोबाइल हादसा स्थल पर लोगों की भीड़ मोबाइल से तस्वीर लेने में लगी रही। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें भी वहां से खदेड़ा।

 

9 of 10
amroha train accident - फोटो : संवाद
चार थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा
अमरोहा स्टेशन से कुछ दूरी पर हुए हादसे के बाद पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया है। हादसे के बाद अमरोहा नगर के अलावा देहात, रजबपुर व नौगांवा की पुलिस टीम को मौके पर लगा दिया गया है।
विज्ञापन

10 of 10
amroha train accident - फोटो : संवाद
सीओ नौगांवा सादात अभिषेक कुमार, सीओ सिटी अरुण कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम मोर्चा संभाले हुए है। वहीं, एडीएम के साथ अन्य अधिकारी भी मौके पर डेरा डाले हुए हैं। देर रात पुलिस प्रशासनिक टीम राहत बचाव के कार्य में लग गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें