फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमोद मर्डर केस: सिर की हड्डियां टूटी... फट गया था भेजा, पोस्टमार्टम में खूनी खेल उजागर, आरोपी की तलाश जारी

Sat, 10 May 2025 02:02 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद की परंपरा सोसायटी में केमिकल कारोबारी की 75 वर्षीय मां की हत्या कर नौकर सचिन सक्सेना फरार हो गया। घटना के समय कारोबारी परिवार पुणे गया हुआ था। आरोपी की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन
1 of 12
मुरादाबाद की परंपरा सोसायटी में बुजुर्ग महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद की परंपरा सोसायटी में केमिकल कारोबारी दया किशन रस्तोगी की मां प्रमोद रस्तोगी (75) की हत्या करने के बाद भागे नौकर सचिन सक्सेना को पुलिस की चार टीमें 24 घंटे बाद भी तलाश नहीं कर पाईं। नौकर मोबाइल इस्तेमाल नहीं करता है। जिस वजह से उसकी लोकेशन की तलाश में पुलिस को कोई मदद नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

2 of 12
बुजुर्ग प्रमोद रस्तोगी - फोटो : अमर उजाला

सिविल लाइंस क्षेत्र के रामगंगा विहार स्थित परंपरा सोसायटी निवासी कारोबारी दया किशन रस्तोगी पांच मई की सुबह अपनी पत्नी रेखा, बेटे ईशान के साथ पुणे में मेडिकल की पढ़ाई कर रही बेटी ज्योतिका से मिलने गए थे। दो मंजिला मकान में बुजुर्ग मां प्रमोद रस्तोगी की देखभाल के लिए कोतवाली क्षेत्र के चौमुखापुल निवासी नौकर सचिन सक्सेना और सिविल लाइंस के हिमगिरी हरथला निवासी नौकरानी अनीता को छोड़ कर गए थे। 

और शोर में दब गई वृद्धा की चीखें: हत्या कर चादर से ढक दिया शव, खून से सने कपड़े रसोई में धोए और सो गया आरोपी

विज्ञापन

3 of 12
आरोपी सचिन सक्सेना - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार की दोपहर करीब करीब दो बजे नौकरानी मकान की ऊपरी मंजिल से साफ-सफाई करने के बाद नीचे आई तो उसने देखा कि नौकर सचिन ने कारोबारी की मां की हत्या कर दी है। उनके जेवर भी उतार लिए हैं। उसने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी मौके से भाग गया। 

4 of 12
मुराराबाद की परंपरा काॅलोनी में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में पुलिस ने साईं गार्डन में रहने वाले प्रमोद रस्तोगी के छोटे बेटे डॉ. गौतम रस्तोगी की तहरीर पर सचिन के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में सिविल लाइंस थाने, एसओजी और सर्विलांस सेल समेत चार टीमें आरोपी की तलाश में लगाई गई हैं। चौबीस घंटे बीतने के बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं सकी हैं। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

Parampara Society Murder: सोसायटी बेशकीमती...सुरक्षा राम भरोसे, मां का ही नहीं, कारोबारी के भरोसे का भी किया कत्ल
विज्ञापन

5 of 12
मुराराबाद की परंपरा काॅलोनी में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
दूसरे दिन भी घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
पुलिस की टीमें दूसरे दिन भी सोसायटी में पहुंचीं और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके अलावा पुलिस ने कारोबारी और उनके भाई से हत्यारोपी के बारे में जानकारी जुटाई है। इसके अलावा पुलिस ने सोसायटी के अलावा रामगंगा विहार, सेल्स टैक्स चौराहे, अकबर किले, हरथला और पीएसी तिराहे के कैमरों की फुटेज खंगाली है। नई तहसील भवन के अलावा आशियाना कॉलोनी और विवेकानंद चौराहे पर भी पुलिस ने फुटेज खंगाली।
विज्ञापन

6 of 12
मुराराबाद की परंपरा काॅलोनी में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
एक वार में टूटीं सिर की हड्डियां, खून बह गया
पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात ही प्रमोद रस्तोगी के शव का पोस्टमार्टम करा दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि हत्यारोपी ने प्रमोद के सिर पर किसी भारी चीज से हमला किया गया था। जिससे सिर की हड्डियां टूट और भेजा फट गया था। इसके बाद उनके सिर से अधिक खून गया। जिससे उनकी मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन

7 of 12
मुराराबाद की परंपरा काॅलोनी में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
यह था मामला 
मुरादाबाद में बेहद सुरक्षित माने जाने वाली परंपरा सोसायटी में बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे नौकर सचिन सक्सेना ने लूट के लिए केमिकल कारोबारी दया किशन रस्तोगी की मां प्रमोद रस्तोगी के सिर पर हॉकी से हमला कर हत्या कर दी। नौकरानी अनीता ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसे धक्का देकर हत्यारोपी भाग गया।

8 of 12
मुराराबाद की परंपरा काॅलोनी में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
दिन दहाड़े पॉश कॉलोनी में हुई घटना से सनसनी फैल गई। घटना के कारोबारी परिवार के साथ बाहर गए थे। रामगंगा विहार स्थित परंपरा- एक सोसायटी में दया किशन रस्तोगी का दो मंजिला मकान है। कांठ रोड पर भटावली में उनकी दारा नाम से केमिकल फैक्टरी है। उनकी बेटी ज्योतिका रस्तोगी पूना में मेडिकल में पीजी कर रही है।

9 of 12
बुजुर्ग महिला प्रमोद रस्तोगी की हत्या की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पांच मई की सुबह वह पत्नी रेखा, बेटे ईशान के साथ पूना गए थे। घर में 75 वर्षीय मां प्रमोद रस्तोगी, कोतवाली के चौमुखापुल निवासी नौकर सचिन सक्सेना और सिविल लाइंस के हिमगिरी हरथला निवासी नौकरानी अनीता को छोड़कर गए थे। कारोबारी के छोटे भाई डॉ. गौतम रस्तोगी साईं गार्डन सोसायटी में रहते हैं।

10 of 12
मुरादाबाद की परंपरा सोसायटी में बुजुर्ग महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
नौकरानी ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे वह प्रमोद रस्तोगी को पीने के लिए पानी देकर दूसरी मंजिल पर साफ-सफाई करने चली गई थी। नौकर सचिन कारोबारी की मां के पास ही मौजूद था। करीब एक बजे नौकर सचिन ने हॉकी से मां के सिर पर हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद मां के जेवर उतार लिए।

11 of 12
मुरादाबाद की परंपरा सोसायटी में बुजुर्ग महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
करीब दो बजे नौकरानी नीचे आई तो उसने देखा कि बेड पर प्रमोद रस्तोगी की लाश पड़ी थी। उसने सचिन को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी उसे धक्का देकर भाग गया। नौकरानी के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग आ गए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

12 of 12
मुरादाबाद की परंपरा सोसायटी में बुजुर्ग महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी सतपाल अंतिल, एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह, सीओ कुलदीप कुमार गुप्ता पहुंच गए। उन्होंने फारेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया। जांच पड़ताल के बाद मकान के दोनों तरफ खाली पड़े प्लाट में हत्या में प्रयुक्त हथियार की तलाश, लेकिन में मकान में खून से सनी हॉकी मिल गई। जिससे सचिन ने हमला किया था। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश में चार टीमें लगा दी गई हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें