मुरादाबाद में नौकर ने न केवल कारोबारी की मां की हत्या की, बल्कि उनके भरोसे का भी खून किया। कारोबारी पांच मई को पत्नी और बेटे के साथ पुणे गए थे और जाते समय नाैकर को मां का ख्याल रखने की जिम्मेदारी दे गए थे। परिवार की गैरमौजूदगी में आरोपी ने बुजुर्ग की हत्या और लूट की साजिश रच डाली।
विज्ञापन
1 of 18
मुरादाबाद की परंपरा सोसायटी में बुजुर्ग महिला की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद में नौकर सचिन सक्सेना ने कारोबारी की मां का ही नहीं, उनके विश्वास का भी कत्ल कर दिया। कारोबारी दया किशन ने घर से निकलते समय सचिन से कहा था कि मां का ख्याल रखना। उन्होंने कहा कि था कि आठ मई की रात तक घर आएंगे। मां को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि जिसको जिम्मेदारी साैंप रहे हैं, वही उनकी मां की जान ले लेगा। केमिकल कारोबारी दया किशन रस्तोगी पांच मई की सुबह घर से निकले थे।
विज्ञापन
2 of 18
बुजुर्ग प्रमोद रस्तोगी
- फोटो : अमर उजाला
उन्हें दिल्ली से पुणे के लिए फ्लाइट पकड़नी थी। उनके साथ सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा उनका बेटा ईशान रस्तोगी और पत्नी रेखा भी थीं। आठ मई की रात उन्हें वापस आना था। नौकरानी ने पुलिस को बताया कि जब दया किशन घर से निकल रहे थे, तब सचिन भी था। उन्होंने कई बार सचिन से कहा कि मां का ख्याल रखना। उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं चाहिए। उन्होंने नौकरानी से भी कहा कि समय से घर की साफ-सफाई करने आते रहना।
विज्ञापन
3 of 18
मुराराबाद की परंपरा काॅलोनी में महिला की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
सचिन जानता था कि परिवार आज रात वापस आ जाएगा, इसलिए उसने हत्या और लूटपाट की घटना को दिन में ही अंजाम देने की साजिश रची। हत्या करने के बाद उसने प्रमोद रस्तोगी के जेवर उतार लिए। इसके बाद घर खंगाला। घर से क्या-क्या सामान लूटा गया है, यह जानकारी पुलिस को कारोबारी के घर लौटने के बाद ही पता चलेगी।
4 of 18
मुराराबाद की परंपरा काॅलोनी में महिला की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
सोसायटी बेशकीमती, सुरक्षा राम भरोसे
जिस सोसायटी में वृद्धा का कत्ल हुआ वह शहर की सबसे महंगी सोसायटियों में शुमार परंपरा उर्फ मधुबन सोसायटी है। शहर के बड़े कारोबारी, निर्यातक के परिवार इस कॉलोनी में रहते हैं, लेकिन सुरक्षा के नाम पर सिर्फ गेट पर गार्ड तैनात कर दिए गए हैं। वह भी आने-जाने वालों के साथ कोई टोकाटाकी नहीं करते हैं। पुलिस ने कैमरे चेक किए तो सोसायटी के गेट के ही कैमरे खराब मिले।
विज्ञापन
5 of 18
मुराराबाद की परंपरा काॅलोनी में महिला की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा गार्डाें से पूछताछ करने पर पता चला कि वह अंजान लोगों को गेट पर रोकते हैं और उनसे पूछताछ करते हैं। अगर वह सोसायटी में रहने वाले किसी परिवार के व्यक्ति का नाम बताते हैं तो उन्हें आने देते हैं। इससे साफ है कि कोई अपराधी भी सोसायटी में जाना चाहे तो वह किसी अंदर रहने वाले व्यक्ति का नाम बताकर प्रवेश कर सकता है।
विज्ञापन
6 of 18
मुराराबाद की परंपरा काॅलोनी में महिला की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
यह था मामला
रामगंगा विहार स्थित परंपरा सोसायटी में बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे नौकर सचिन सक्सेना ने केमिकल कारोबारी दया किशन रस्तोगी की मां प्रमोद रस्तोगी (75) की सिर पर किसी भारी चीज से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी मृतका के पहने हुए जेवर लूटकर ले गया। हत्या के बाद नाैकर को नाैकरानी अनीता ने पकड़ने का प्रयास किया तो वह धक्का देकर भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर नाैकर की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगा दी हैं।
विज्ञापन
7 of 18
मुराराबाद की परंपरा काॅलोनी में महिला की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
रामगंगा विहार की सोसायटी परंपरा-1 में कारोबारी दया किशन रस्तोगी का दो मंजिला मकान है। कांठ रोड पर भटावली में उनकी दारा नाम से केमिकल फैक्टरी है। उनकी बेटी ज्योतिका रस्तोगी पुणे में मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। पांच मई की सुबह कारोबारी अपनी पत्नी रेखा, बेटे ईशान के साथ बेटी के पास गए थे। घर में मां प्रमोद रस्तोगी के पास कोतवाली के चौमुखापुल के पास रहने वाला नौकर सचिन सक्सेना और सिविल लाइंस के हिमगिरी हरथला निवासी नौकरानी अनीता को छोड़कर गए थे।
8 of 18
मुरादाबाद की परंपरा सोसायटी में बुजुर्ग महिला की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
कारोबारी के छोटे भाई दंत चिकित्सक डॉ. गौतम रस्तोगी साईं गार्डन सोसायटी में रहते हैं। नौकरानी अनीता ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे वह प्रमोद रस्तोगी को पीने के लिए पानी देकर दूसरी मंजिल पर साफ-सफाई कर चली गई थी। नाैकर सचिन कारोबारी की मां के पास ही कमरे में मौजूद था।
9 of 18
मुरादाबाद की परंपरा सोसायटी में बुजुर्ग महिला की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
करीब दो बजे नौकरानी नीचे आई और सचिन से प्रमोद के बारे में पूछा तो उसने पहले कहा कि वह बाहर गई हैं। फिर तुरंत बोला कि अंदर सो रही हैं। संदेह हुआ तो नाैकरानी ने कमरे में जाकर देखा तो चादर पर खून लगा था। उसने चादर हटाकर देखी तो प्रमोद के सिर से खून बह रहा था। नाैकरानी बाहर आई तो सचिन भागने लगा। उसने सचिन को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी उसे धक्का देकर गेट बंद कर भाग गया।
10 of 18
बुजुर्ग महिला प्रमोद रस्तोगी की हत्या की जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
नौकरानी के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए और पुलिस को सूचना दी। माैके पर पहुंची पुलिस प्रमोद रस्तोगी को लेकर अस्पताल पहुंची, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी सतपाल अंतिल, एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह, सीओ कुलदीप कुमार गुप्ता पहुंच गए। उन्होंने फाेरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया।
11 of 18
मुरादाबाद की परंपरा सोसायटी में बुजुर्ग महिला की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
जांच पड़ताल के बाद मकान के दोनों तरफ खाली पड़े प्लाॅट में हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। नाैकरानी अनीता ने पुलिस को बताया कि प्रमोद रस्तोगी के पहने हुए जेवर गायब हैं। माना जा रहा है कि जेवर लूटने के लिए ही हत्या की गई। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि मृतका के बेटे गाैतम की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश में चार टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
12 of 18
मुरादाबाद की परंपरा सोसायटी में बुजुर्ग महिला की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
छोटे बेटे डॉ. गौतम रस्तोगी ने दर्ज कराया केस
बुजुर्ग प्रमोद रस्तोगी के छोटे डॉ. गौतम रस्तोगी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी नौकर सचिन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि उनके भाई दया किशन रस्तोगी ने उन्हें फोन पर जानकारी दी कि मां की तबीयत खराब है। उनके सिर से खून बह रहा है। वह उनके घर पहुंचे तो पता चला कि नौकरानी और सोसायटी के लोग उन्हें अस्पताल ले गए हैं। अस्पताल पहुंचा तो जानकारी हुई कि डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। नौकरानी ने बताया कि सचिन ने हत्या की है। वह उनके जेवर भी लूटकर ले गया है।
मुरादाबाद की परंपरा सोसायटी में बुजुर्ग महिला की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
भीड़ का फायदा उठाकर भागा, कैमरे भी खराब
सोसायटी के मुख्य गेट के पास ही गृह प्रवेश का आयोजन था। यहां काफी लोग मौजूद थे। बार-बार गाड़ियां और लोगों का आना-जाना हो रहा था। लोगों की भीड़ होने के कारण आरोपी सचिन भागने में कामयाब हो गया। घटना के बाद एसपी सिटी कुमार रणणविजय सिंह और सीओ कुलदीप गुप्ता ने जांच पड़ताल कराई। गेट के कैमरों को चेक कराया तो कैमरे ही खराब मिले। इसके अलावा गार्डाें से पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी सचिन को भागते हुए देखने से इन्कार कर दिया।
14 of 18
मुरादाबाद की परंपरा सोसायटी में बुजुर्ग महिला की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खून से सने कपड़े रसोई में धोए और सो गया
कारोबारी दया किशन रस्तोगी की मां प्रमोद रस्तोगी (75) की हत्या के बाद आरोपी नाैकर सचिन ने चादर से शव ढक दिया। हत्या के दाैरान आरोपी के कपड़े भी खून से सन गए थे। उसने रसोई में कपड़े धोए और दूसरे कपड़े पहनकर सो गया। बृहस्पतिवार की दोपहर कारोबारी के घर के सामने ही गृह प्रवेश का आयोजन चल रहा था, लेकिन किसी ने वृद्धा की चीखें नहीं सुनीं। नाैकरानी अनीता के नीचे आने पर घटना की जानकारी हुई।
15 of 18
मुरादाबाद की परंपरा सोसायटी में बुजुर्ग महिला की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी नाैकर कारोबारी के घर में ही रुकता था। नौकरानी ने पुलिस को बताया कि वह रोज की तरह सुबह करीब साढ़े नौ बजे मकान में आ गई थी। उस समय सचिन घर में ही मौजूद था। वह भूतल के आंगन, बरामदे, गैलरी, कमरे, रसोई और बैठक में सफाई करती रही। करीब 12 बजे दादी मां कमरे में आराम कर रही थीं। प्रमोद रस्तोगी को अनीता दादी मां कहती थी।
मुरादाबाद की परंपरा सोसायटी में बुजुर्ग महिला की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने पानी मांगा तो पानी देने के बाद अनीता सफाई करने ऊपरी मंजिल पर चली गई। पुलिस के अनुसार इसी दाैरान सचिन ने वृद्धा की हत्या कर दी और उनके जेवर उतार लिए। इसके बाद आरोपी ने शव को चादर से ढक दिया। घटना को अंजाम देते हुए उसके कपड़े भी खून से सन गए थे। उसने खून से सने कपड़े रसाई में धोए।
17 of 18
मुरादाबाद में प्रमोद रस्तोकी हत्याकांड की जांच करती पुलिस और आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद रसोई में ही सो गया। नौकरानी ऊपर से नीच आई तो आरोपी को जगाया और दादी मां के बारे में पूछा। सचिन ने पहले कहा कि बाहर गई हैं, फिर कहा कि अंदर सो रही हैं। शक होने पर नौकरानी प्रमोद रस्तोगी के कमरे में पहुंच गई। उसने खून से सनी चादर देखी तो तुरंत चादर हटाई। सिर से बहुत खून बह चुका था। नाैकरानी के चिल्लाने पर सचिन वहां से भागने लगा।
मुरादाबाद में बुजुर्ग महिला की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
अनीता ने दादी मां के कमरे के गेट पर ही उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन उसने कमरे में ऑटोमेटिक लॉक लगा दिया। इसके बाद दरवाजा अंदर से लॉक हो गया। इसके बाद उसने सचिन को मुख्य गेट पर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वहां सचिन ने उसे जोर से धक्का दे दिया तो वह उसकी हाथ की चूड़ियां टूट गईं और वह जख्मी हो गई। इसके बाद आरोपी भाग निकला। अनीता के चिल्लाने पर आसपास के लोग आ गए और पुलिस को सूचना दी।