मुरादाबाद की परंपरा सोसायटी में केमिकल कारोबारी की 75 वर्षीय मां की हत्या कर नौकर फरार हो गया। वह घटना से 25 दिन पहले ही कारोबारी के यहां आया था। पुलिस आरोपी की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
1 of 12
बुजुर्ग प्रमोद रस्ताेगी और हत्यारोपी सचिन सक्सेना
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद परंपरा सोसायटी में केमिकल कारोबारी दया किशन रस्तोगी की मां प्रमोद रस्तोगी (75) की हत्या करने वाला आरोपी नौकर सचिन सक्सेना घटना से 25 दिन पहले ही उनके घर आया था। पुणे से लौटे कारोबारी और उनकी पत्नी से पुलिस ने पूछताछ की और नौकर के बारे में जानकारी जुटाई। कारोबारी का कहना है कि उनके घर की अलमारियां सुरक्षित हैं, हालांकि उन्हें तोड़ने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
2 of 12
मुराराबाद की परंपरा काॅलोनी में महिला की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
उधर, पुलिस अब तक सचिन तक नहीं पहुंच पाई है। सिविल लाइंस क्षेत्र के रामगंगा विहार स्थित परंपरा सोसायटी निवासी कारोबारी दया किशन रस्तोगी की मां प्रमोद रस्तोगी की हत्या करने के बाद उनका नौकर सचिन भाग गया है। घटना वाले दिन बृहस्पतिवार को कारोबारी अपनी पत्नी रेखा, बेटे ईशान के साथ पुणे में मेडिकल की पढ़ाई कर रही बेटी ज्योतिका के पास थे।
मुराराबाद की परंपरा काॅलोनी में महिला की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने इस मामले में प्रमोद रस्तोगी के छोटे बेटे डॉ गौतम रस्तोगी की तहरीर पर सचिन के खिलाफ केस दर्ज किया था। जिसमें उन्होंने बताया कि सचिन उनकी मां की हत्या करने के बाद उनके जेवर भी उतार कर ले गया है। पुणे से लौटने के बाद कारोबारी और उनकी पत्नी ने अपने घर को चेक किया।
4 of 12
मुराराबाद की परंपरा काॅलोनी में महिला की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस ने उनसे नौकर के बारे में जानकारी जुटाई। कारोबारी ने बताया कि सचिन वैसे तो उनके घर में कई साल से काम कर रहा था, लेकिन वह बीच-बीच में काम छोड़कर चला जाता था। वह मंचन में काम करता है। अब वह घटना से 25 दिन पहले ही आया था।
विज्ञापन
5 of 12
मुरादाबाद में बुजुर्ग महिला की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
मैंने उससे बोल कर निकला था कि मां का ख्याल रखना, लेकिन उसने हमारे साथ धोखा कर दिया। उन्होंने पुलिस को यह भी जानकारी दी कि उनके घर में रखा सामान सुरक्षित है। मां ने जो भी जेवर पहन रखे थे उन्हें उतार कर ले गया है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह का कहना है कि आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं। शहर के अलावा मूंढापांडे के इकरौरिटया टोल अमरोहा में भी टोल के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए हैं।
विज्ञापन
6 of 12
मुराराबाद की परंपरा काॅलोनी में महिला की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
यह था मामला
रामगंगा विहार स्थित परंपरा सोसायटी में बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे नौकर सचिन सक्सेना ने केमिकल कारोबारी दया किशन रस्तोगी की मां प्रमोद रस्तोगी (75) की सिर पर किसी भारी चीज से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी मृतका के पहने हुए जेवर लूटकर ले गया। हत्या के बाद नाैकर को नाैकरानी अनीता ने पकड़ने का प्रयास किया तो वह धक्का देकर भाग गया।
विज्ञापन
7 of 12
मुराराबाद की परंपरा काॅलोनी में महिला की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
रामगंगा विहार की सोसायटी परंपरा-1 में कारोबारी दया किशन रस्तोगी का दो मंजिला मकान है। कांठ रोड पर भटावली में उनकी दारा नाम से केमिकल फैक्टरी है। उनकी बेटी ज्योतिका रस्तोगी पुणे में मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। पांच मई की सुबह कारोबारी अपनी पत्नी रेखा, बेटे ईशान के साथ बेटी के पास गए थे। घर में मां प्रमोद रस्तोगी के पास कोतवाली के चौमुखापुल के पास रहने वाला नौकर सचिन सक्सेना और सिविल लाइंस के हिमगिरी हरथला निवासी नौकरानी अनीता को छोड़कर गए थे।
8 of 12
मुरादाबाद की परंपरा सोसायटी में बुजुर्ग महिला की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
कारोबारी के छोटे भाई दंत चिकित्सक डॉ. गौतम रस्तोगी साईं गार्डन सोसायटी में रहते हैं। नौकरानी अनीता ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे वह प्रमोद रस्तोगी को पीने के लिए पानी देकर दूसरी मंजिल पर साफ-सफाई कर चली गई थी। नाैकर सचिन कारोबारी की मां के पास ही कमरे में मौजूद था।
9 of 12
मुरादाबाद की परंपरा सोसायटी में बुजुर्ग महिला की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
करीब दो बजे नौकरानी नीचे आई और सचिन से प्रमोद के बारे में पूछा तो उसने पहले कहा कि वह बाहर गई हैं। फिर तुरंत बोला कि अंदर सो रही हैं। संदेह हुआ तो नाैकरानी ने कमरे में जाकर देखा तो चादर पर खून लगा था। उसने चादर हटाकर देखी तो प्रमोद के सिर से खून बह रहा था। नाैकरानी बाहर आई तो सचिन भागने लगा। उसने सचिन को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी उसे धक्का देकर गेट बंद कर भाग गया।
10 of 12
मुरादाबाद की परंपरा सोसायटी में बुजुर्ग महिला की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
नौकरानी के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए और पुलिस को सूचना दी। माैके पर पहुंची पुलिस प्रमोद रस्तोगी को लेकर अस्पताल पहुंची, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी सतपाल अंतिल, एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह, सीओ कुलदीप कुमार गुप्ता पहुंच गए। उन्होंने फाेरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया।
11 of 12
मुरादाबाद की परंपरा सोसायटी में बुजुर्ग महिला की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
जांच पड़ताल के बाद मकान के दोनों तरफ खाली पड़े प्लाॅट में हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। नाैकरानी अनीता ने पुलिस को बताया कि प्रमोद रस्तोगी के पहने हुए जेवर गायब हैं। माना जा रहा है कि जेवर लूटने के लिए ही हत्या की गई। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि मृतका के बेटे गाैतम की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश में चार टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मुरादाबाद की परंपरा सोसायटी में बुजुर्ग महिला की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
छोटे बेटे डॉ. गौतम रस्तोगी ने दर्ज कराया केस
बुजुर्ग प्रमोद रस्तोगी के छोटे डॉ. गौतम रस्तोगी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी नौकर सचिन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि उनके भाई दया किशन रस्तोगी ने उन्हें फोन पर जानकारी दी कि मां की तबीयत खराब है। उनके सिर से खून बह रहा है। वह उनके घर पहुंचे तो पता चला कि नौकरानी और सोसायटी के लोग उन्हें अस्पताल ले गए हैं। अस्पताल पहुंचा तो जानकारी हुई कि डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। नौकरानी ने बताया कि सचिन ने हत्या की है। वह उनके जेवर भी लूटकर ले गया है।