हमले की आरोपी महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार दोपहर टीम पहुंची तो आरोपियों ने हमला कर दिया। इस घटना में पुलिस के साथ ही खुफिया विभाग का नेटवर्क भी फेल नजर आया है। नवाबपुरा स्थित हाजी नेक वाली मस्जिद के पास स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम पर हमला करने वाले कई आरोपी रामगंगा नदी को पार कर जंगल की ओर फरार हो गए। पुलिस टीमें रामगंगा पार भी उनकी तलाश में जुटी हैं।