फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad Road Rage: सोशल मीडिया पर छाया जस्टिस फॉर अमन, परिजनों को इन्साफ दिलाने सड़कों पर उतरे लोग

Sun, 22 Sep 2024 11:54 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 9
मुरादाबाद में अमन की माैत के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद में कंटेनर डिपो के सामने थार से कुचलकर मौत के घाट उतारे गए रेलवे कर्मी के इकलौते बेटे अमन को इन्साफ दिलाने के लिए लोग सड़क पर उतर आए। उन्होंने शनिवार को रेलवे स्टेशन से लेकर कलक्ट्रेट तक पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। गैर इरादतन हत्या को हत्या में तरमीम कराने और थार में अनमोल के साथ मौजूद उसके साथियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

2 of 9
मुरादाबाद में अमन की माैत के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शन करने वाले लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस ने आरोपियों को बचाने की कोशिश की तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। सिविल लाइंस के चंद्र नगर निवासी रेलवे के लोको पायलट योगेंद्र का बेटा अमन 15 सितंबर की रात साढ़े दस बजे अपनी छोटी बहन माही के जन्मदिन के लिए केक लेकर लौट रहा था।
विज्ञापन

3 of 9
मुरादाबाद में अमन की माैत के बाद पुलिस को ज्ञापन देते लोग - फोटो : अमर उजाला
कंटेनर डिपो के सामने कट पर नीलकंठ कॉलोनी निवासी अनमोल अरोड़ा ने थार से उसे कुचल दिया था। थार में अनमोल के साथ उसके साथी लाजपत नगर निवासी सुकेत खन्ना और रेलवे हरथला कॉलोनी निवासी दिव्यम चौधरी भी सवार थे। अनमोल को लोगों ने मौके पर ही दबोच लिया था, जबकि दोनों साथी भाग गए थे। एक सप्ताह बीतने के बाद भी पुलिस ने न तो जांच पूरी की और न ही अनमोल के साथियों को पकड़ सकी।

4 of 9
मुरादाबाद में अमन की माैत की जांच की मांग करते लोग - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के इस रवैये से दुखी होकर शनिवार को रेलवे कर्मी और अन्य लोग सड़कों पर उतर आए। रेलवे कर्मचारी सुरक्षा फोरम के तत्वावधान में रेलवे के सभी संगठनों के पदाधिकारी और कर्मचारी रेलवे स्टेशन पर रनिंग लॉबी में एकत्र हुए। यहां सबसे पहले अमन को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

5 of 9
इसी थार से हुई थी अमन की माैत - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद कर्मचारी कलक्ट्रेट पहुंच गए। यहां अन्य लोग भी इनके साथ जुड़ गए। उन्होंने डीएम और एसएसपी कार्यालय में ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने मांग कि है कि केस में हत्या की धारा बढ़ाई जाए और बाकी आरोपी सुकेत और दिव्यम को गिरफ्तार किया जाए। पुलिस अफसरों की ओर से आश्वासन दिया गया है कि केस में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में कुंवर सुहेल खालिद, संजय यादव, मनोज शर्मा, योगेश कुमार, कपिल कुमार, महेश गंगवार, अरविंद कुमार, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

6 of 9
अमन की क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया पर छाया जस्टिस फॉर अमन
सोशल मीडिया पर भी अमन को इन्साफ दिलाने के लिए मांग शुरू हो गई। लोग अपनी अपनी आईडी से अमन के फोटो पोस्ट कर उस पर लिख रहे हैं जस्टिस फॉर अमन। इस पर लोग रि पोस्ट भी कर रहे और अमन के साथ जुड़ी यादों को शेयर कर रहे हैं। इंस्टाग्राम आईडी से एक यूजर ने अमन का फोटो पोस्ट किया। जिस पर उसने लिखा है कि अमन की मौत हादसे में नहीं हुई, बल्कि उसे कुचलकर मौत के घाट उतारा गया है।

विज्ञापन

7 of 9
मुरादाबाद में अमन की माैत के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
अमन और उसके परिवार को इन्साफ मिलना चाहिए। सोशल मीडिया पर अमन और उनकी बहनों के फोटो और वीडियो भी शेयर की गई है। जिसमें तीनों भाई-बहन बहुत खुश नजर आ रहे हैं। यह वीडियो पहले माही के पिछले जन्मदिन का बताया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा है कि इस हंसते खेलते परिवार को रईसजादों ने गम और दुखों में धकेल दिया। इस परिवार को इन्साफ मिलना चाहिए।

8 of 9
मुरादाबाद में अमन की माैत के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
रईसजादों को उनकी करनी की सजा मिले, ताकि वह किसी दूसरे परिवार को ऐसा दुख न दे पाएं।एक यूजर ने लिखा है कि अमन के साथ बिताए पलों को कभी नहीं भूल पाऊंगा। अमन बहुत की संस्कारी और सभी को सम्मान देने वाला इंसान था। उन मां-बाप पर क्या बीत रही होगी। जिन्होंने अपने इकलौते बेटे को खो दिया।
विज्ञापन

9 of 9
थार से अमन को कुचलने के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
वह बहनें भाई को कैसे भूल पाएंगी, जिन्होंने भाई के साथ सालों बिताए। हर एक दुख सुख में साथ रहे। हर दिवाली, होली, रक्षाबंधन और न जाने कब-कब तक भाई को याद कर दुखी होंगी। कुछ यूजर ने तो लोगों से भी अपील की है कि सभी को इस परिवार को इन्साफ दिलाने के लिए आगे आना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें