मुरादाबाद में सामूहिक विवाह समारोह में सोमवार को 2600 जोड़े विवाह बंधन में बंध गए। एक तरफ सात फेरे लगे तो वहीं दूसरी तरफ कई जोड़ों ने निकाह कुबूल किया। हिंदू जोड़े ने वेदी पर सात फेरे लिए। मुस्लिम और अन्य सम्प्रदायों के जोड़े भी अपनी परंपरा के अनुसार विवाह बंधन में बंध गए। नव दंपती को आशीर्वाद देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
2 of 6
सामूहिक विवाह समारोह में उपस्थित पंडित।
- फोटो : अमर उजाला
सामूहिक शादी समारोह में मंत्र पढ़ने के लिए हरिद्वार से 250 पंडित आए थे। हरिद्वार के पंडित अंशुल और लव पांडे ने बताया कि उनके साथ करीब 250 पंडित शादी समारोह में मंत्र पढ़ने के लिए मंडप में मौजूद रहे। सभी पंडित हरिद्वार के शांतिकुंज भूपत वाला से बुलाए गए थे।
विज्ञापन
3 of 6
सामूहिक विवाह समारोह।
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान विवाह स्थल पर शहनाई गूंजती रही और बैंड भी बजता रहा। श्रमिकों की बेटियों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम प्रशासन की ओर से आयोजित किया गया। इसकी तैयारियों के लिए देर रात तक प्रशासन जुटा रहा। सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर हलचल रही। वैवाहिक जोड़ों का पहुंचना शुरू हो गया था। मुख्य गेट पर बैंड बाजा से स्वागत किया गया।
4 of 6
जोड़े को बैंड बजाकर किया स्वागत।
- फोटो : अमर उजाला
विवाह के लिए 24 सेक्टर बनाये गए थे। एक सेक्टर में 108 हिन्दू जोड़ों की शादी हुई। एक हजार मुस्लिम जोड़े ने निकाह कुबूल किए। छह बुद्ध जोड़े भी विवाह बंधन में बंधे। सिख और ईसाई धर्म के जोड़े भी अपनी रीति रिवाज के अनुसार विवाह बंधन में बंध गए।
विज्ञापन
5 of 6
सामूहिक विवाह समारोह में उपस्थित सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो श्रमिक राष्ट्र का निर्माण करते हैं, वे अपना भविष्य सुरक्षित नहीं कर पाते। हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनके भविष्य का निर्माण करें। श्रमिकों की बेटियों के लिए विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इतना ही नहीं उनके बच्चों के लिए 18 मंडलों में अवासीय विद्यालय भी खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी फैसलों ने हमे इस स्थिति में पहुंचाया कि हम इस तरह के बड़े आयोजन कर पा रहे हैं।
इस दौरान सड़क पर काफी भीड़ रही।
- फोटो : अमर उजाला
तीन जगह चेकिंग के बाद जोड़े और उनके परिजनों को एंट्री दी गई। दिल्ली रोड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा लगाया गया है। कार्यक्रम स्थल में मौजूद पुलिसकर्मी हर शख्स पर नजर रखे हुए हैं। प्रभारी मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह समय भाजपा के अन्य बड़े नेता भी मौजूद रहे।