फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम: मुरादाबाद में फुटबाल टूर्नामेंट का आगाज, पहले दिन हुए चार नॉकआउट मुकाबले...युवाओं में उत्साह

Sat, 17 Aug 2024 07:45 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 9
मुरादाबाद के सोनकपुर स्टेडियम में अमर उजाला के फुटबाल टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला के अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत फुटबाल टूर्नामेंट का शानदार आगाज हुआ। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि सीडीओ सुमित यादव ने दीप जलाकर सभी आठ टीमों की टी-शर्ट लॉन्च की। इसके बाद फुटबाल में किक मारकर टूर्नामेंट का आरंभ किया। जीबी पंत फुटबाल क्लब, टाइगर सॉकर क्लब, सोनकपुर स्टेडियम, ब्रास सिटी स्टार्स ने अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सीडीओ ने कहा कि क्रिकेट के प्रोत्साहन के लिए तो तमाम संस्थाएं कार्य कर रही हैं।

विज्ञापन

2 of 9
मुरादाबाद के सोनकपुर स्टेडियम में अमर उजाला के फुटबाल टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

फुटबाल के खिलाड़ियों को मंच देने का यह बेहतर प्रयास है। उन्होंने सभी टीमों से परिचय प्राप्त कर अच्छी खेल भावना का प्रदर्शन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हार और जीत खेल का हिस्सा है, जरूरी यह है कि हम मैदान में उतरें और अपना शत प्रतिशत योगदान दें। मुकाबले दोपहर 2:15 बजे शुरू हुए और शाम 6:30 बजे तक चले। पहले दिन चार नॉक आउट मैच खेले गए। विजेता टीमों के बीच शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले होंगे।

विज्ञापन

3 of 9
मुरादाबाद के सोनकपुर स्टेडियम में अमर उजाला के फुटबाल टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

पहला सेमीफाइनल जीबी पंत फुटबाल क्लब और टाइगर सॉकर क्लब के बीच होगा, जबकि दूसरा मुकाबला सोनकपुर स्टेडियम और ब्रास सिटी स्टार्स के बीच होगा। इस मौके पर उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव डॉ. अजय पाठक, बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव व अंतरराष्ट्रीय रेफरी एसके क्षेत्री, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी प्रेम कुमार, अतुल माथुर, राजेश खन्ना, कोच आसिफ हुसैन, निशा आदि मौजूद रहे। रेफरी की जिम्मेदारी सचिन विश्नोई, नादिर रजा, उदयवीर, अमान अहमद व अमन ने संभाली।

4 of 9
मुरादाबाद के सोनकपुर स्टेडियम में अमर उजाला के फुटबाल टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

जीबी पंत फुटबाल क्लब ने बरसाए गोल

पहला मैच जीबी पंत फुटबाल क्लब व एमिनेंट्स इलेवन के बीच हुआ। जीबी पंत के शानदार खेल के आगे एमिनेंट्स इलेवन के खिलाड़ी असहाय नजर आए। मुकाबला जीबी पंत ने 6-0 से जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। 25-25 मिनट के दो मध्यांतर खेले गए। पहले हाफ के चौथे मिनट में रोहित ने शानदार गोल किया।

आठवें मिनट पर निशांत नेगी और 20वें मिनट में तनिष्क फर्तियाल ने गोल दागकर स्कोर 3-0 कर दिया। दूसरे हाफ में भी एमिनेंट्स इलेवन की टीम गोल के लिए जूझती रही। जीबी पंत के शुभम चौधरी ने 27वें मिनट में, निशांत नेगी ने 37वें मिनट में और 48वें मिनट में गोल कर खेल को एकतरफा खत्म किया।

विज्ञापन

5 of 9
मुरादाबाद के सोनकपुर स्टेडियम में अमर उजाला के फुटबाल टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

टाइगर क्लब ने चौपाल वारियर्स को दी मात

दूसरा मैच टाइगर क्लब और चौपाल वारियर्स के बीच हुआ। टाइगर क्लब के खिलाड़ी शुरू से अटैकिंग मोड में दिखे। चौपाल वारियर्स ने भी बेहतर पलटवार किया। पहले हाफ के 26वें मिनट पर चौपाल वारियर्स के कप्तान गीतांश ने गोल दागा। कुछ क्षणों बाद 26वें मिनट में ही टाइगर क्लब के सूरज ने गाल मारकर स्कोर 1-1 बराबर कर दिया। इसके बाद 31वें मिनट में सूरज ने फिर गोल दागा और अंत में टाइगर क्लब के वसी उर रहमान ने 43वें मिनट में गोल दागकर स्कोर 3-1 कर दिया। अंत तक यही स्थिति रही और टाइगर क्लब की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई।

विज्ञापन

6 of 9
मुरादाबाद के सोनकपुर स्टेडियम में अमर उजाला के फुटबाल टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

सोनकपुर ने केजीके क्लब को 3-1 से हराया

तीसरा मुकाबला सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम व केजीके क्लब के बीच हुआ। दोनों ही टीमों ने आक्रमण की रणनीति अपनाई। 9वें मिनट में केजीके क्लब के निशांत ने गोल दागकर टीम का हौसला बढ़ाया। 13वें मिनट में सोनकपुर के अमान ने गोल कर दिया। पहले हाफ के अंत तक स्कोर 1-1 रहा। दूसरे हाफ में 34वें मिनट में सोनकपुर के निखिल ने व 39वें मिनट में कप्तान मौरिस ने गोल दागा। इस तरह सोनकपुर की टीम 3-1 से जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची।

विज्ञापन

7 of 9
मुरादाबाद के सोनकपुर स्टेडियम में अमर उजाला के फुटबाल टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

अनुभवी ब्रास सिटी स्टार्स ने इंद्रा क्लब की जोशीली टीम को दी मात

चौथे मैच में अनुभवी ब्रास सिटी स्टार्स की भिड़ंत इंद्रा क्लब की जोशीली युवा ब्रिगेड से हुई। इंद्रा क्लब के खिलाड़ियों ने अपने खेल से सबको प्रभावित किया। पहले हाफ के दूसरे मिनट में ब्रास सिटी के कसीम ने गोल दागा। 20वें मिनट में इंद्रा क्लब के उज्ज्वल ने पेनाल्टी को गोल में तब्दील कर स्कोर बराबर कर दिया। इसके बाद दूसरे हाफ में 38वें मिनट में ब्रास सिटी स्टार्स के कसीम ने दूसरा गोल किया। अंत तक यही स्कोर रहा और ब्रास सिटी ने 2-1 से सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

8 of 9
मुरादाबाद के सोनकपुर स्टेडियम में अमर उजाला के फुटबाल टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे ओलंपियन धर्मेंद्र यादव

अमर उजाला की ओर से आयोजित इस फुटबाल टूर्नामेंट का समापन 18 अगस्त को होगा। फाइनल में मुरादाबाद के पहले ओलंपियन, अर्जुन पुरस्कार विजेता व पेरिस ओलंपिक में भारतीय मुक्केबाजी दल के कोच रहे बॉक्सर धर्मेंद्र यादव मुख्य अतिथि होंगे। फाइनल मुकाबला दोपहर तीन बजे से खेला जाएगा।

विज्ञापन

9 of 9
मुरादाबाद के सोनकपुर स्टेडियम में अमर उजाला के फुटबाल टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
17 अगस्त को सेमीफाइनल में जीतने वाली टीमें 18 को फाइनल में भिड़ेंगी। विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, अन्य टीमों को सांत्वना पुरस्कार व सभी खिलाड़ियों को प्रतिभागिता प्रमाणपत्र दिया जाएगा। सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी को गोल्डन बूट पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें