फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बीमा पॉलिसी करने की आड़ में चला रहे थे सेक्स रैकेट, मकान के अंदर का नजारा देख पुलिस हैरान

Sun, 24 Oct 2021 12:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 7
सेक्स रैकेट का पर्दाफाश - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद में बीमा पॉलिसी करने की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद कांशीराम नगर स्थित एक मकान से पश्चिम बंगाल की दो युवतियों को मुक्त कराया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी बीमा पॉलिसी करवाने वाले लोगों को युवतियां भी उपलब्ध कराते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। सीओ इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ महिला और पुरुष शहर में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चला रहे हैं। इसी सूचना पर सिविल लाइंस थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह की टीम को साथ लेकर शुक्रवार रात पुलिस ने दीन दयालनगर में एक घर पर दबिश दी थी। वहां से पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया था। इसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की तो अन्य लोगों के बारे में जानकारी मिली थी। 
विज्ञापन

2 of 7
सेक्स रैकेट में पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस ने मझोला थाना क्षेत्र में बुद्धि विहार स्थित एक मकान पर दबिश दी। पुलिस ने यहां से दो महिलाएं और दो युवकों को हिरासत में लिया। इसके अलावा कांशीराम नगर से दो युवतियां को मुक्त कराया गया। दोनों युवतियां पश्चिम बंगाल के दार्जलिंग की रहने वाली हैं और दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रही थीं।
 
विज्ञापन

3 of 7
सेक्स रैकेट में पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का दावा है कि सेक्स रैकेट चलाने में दो महिला और तीन युवक गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपी एक महिला उत्तराखंड के काशीपुर की रहने वाली हैं, जबकि दूसरी महिला अमरोहा निवासी है।

4 of 7
सेक्स रैकेट का पर्दाफाश - फोटो : अमर उजाला
वह मुरादाबाद में ही रह रही थी। इसके अलावा तीन पुरुष राहुल दास, बाबू उर्फ धीरज और राजू उर्फ नीरज को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी शहर में अलग-अलग जगह किराये पर रहते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
सेक्स रैकेट में पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला
सीओ सिविल लाइंस इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि दोनों आरोपी महिलाओं के साथ ही राहुल दास व बाबू उर्फ धीरज निजी बीमा कंपनी में बीमा पॉलिसी करते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
सेक्स रैकेट का पर्दाफाश - फोटो : अमर उजाला
नौकरी के बहाने बुलाकर करवाता था देह व्यापार
लोगों को बीमा पॉलिसी बेचने के लिए ये सभी उन्हें सेक्स सर्विस मुहैया कराते थे। इसके लिए मुरादाबाद के बाहर से युवतियों को नौकरी के बहाने बुलाकर उनसे देह व्यापार कराते थे। सीओ ने बताया कि इस गिरोह के अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सेक्स रैकेट का पर्दाफाश - फोटो : अमर उजाला
मौके से मिलीं सेक्स वर्धक गोलियां
पुलिस को मौके से सेक्स वर्धक गोलियां, आधार कार्ड, पैन कार्ड, डेबिट कार्ड, आई कार्ड समेत अन्य सामान मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें