दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश के कई शहरों में गुरुवार(12 दिसंबर) से मौसम बदला हुआ है। गुरुवार रात से ही तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से न सिर्फ फसलें नष्ट हुई हैं। उत्तर प्रदेश के कई शहरों में बिजली की आपूर्ति भी ठप हो गई है। वहीं मकान गिरने से एक शख्स की मौत हो गई जबकि एक महिला घायल हो गई....
आगे तस्वीरों में देखें कैसे यूपी के कुछ शहर शिमला और कुल्लू मनाली जैसे दिख रहे हैं ....
विज्ञापन
2 of 10
rain and hail storm
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। एक ओर जहां इसके चलते ठंड बढ़ गई, वहीं फसलों को भी काफी नुकसान हुआ। इस बारिश से आलू की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 10
rain and hail storm
- फोटो : अमर उजाला
पूरे मुरादाबाद मंडल में देर रात से जोरदार बारिश हो रही है। इसके चलते ठंड प्रचंड हो गई है। पूरे इलाके में ऐसी ओले की चादर बिछ गई है मानो यह यूपी का कोई शहर नहीं बल्कि नैनीताल या मनाली है जहां बर्फबारी हुई हो।
4 of 10
rain and hail storm
- फोटो : अमर उजाला
बारिश होने से जहां गेहूं के किसान खुश थे, वहीं ओले पड़ने से आलू के किसानों के चेहरे मुरझा गए हैं। उनकी फसलें ओलावृष्टि के चलते बर्बाद हो गई हैं।
विज्ञापन
5 of 10
rain and hail storm
- फोटो : अमर उजाला
शाम करीब साढ़े छह बजे आसमान में अचानक घने बादल छा गए। देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई और ओले पड़ने लगे। हालांकि बारिश ज्यादा देर तक नहीं हुई, लेकिन इसकी वजह से ठंड काफी बढ़ गई। वहीं दूसरी ओर बारिश और ओला पड़ने से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं।
विज्ञापन
6 of 10
rain and hail storm
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के कुंदरकी में ओलावृष्टि के बीच भारी बारिश से आलू की फसल चौपट हो गई है। हाल ही में की गई गेहूं की बुवाई वाले खेतों में बारिश से नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
7 of 10
rain and hail storm
- फोटो : अमर उजाला
वहीं कुंदरकी में विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई है। दूरसंचार सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। शुक्रवार सुबह भी बारिश का सिलसिला जारी रहा।
8 of 10
rain and hail storm
- फोटो : अमर उजाला
गेहूं के खेत में भरा पानी, जिससे फलस को नुकसान हो सकता है।
9 of 10
rain and hail storm
- फोटो : अमर उजाला
अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र में गुरुवार रात तेज आंधी बारिश से छप्पर के नीचे दबकर गांव भैंसरोली में 60 वर्षीय बुजुर्ग लाला सागर की मौत हो गई। इसके अलावा गांव गंगाचोली में कई कच्चे मकान ढह गए। छप्पर और टीन शेड उड़ गए। जिसमें एक महिला घायल हुई है।