अमन की माैत मामला
- फोटो : अमर उजाला
अमन बहुत की संस्कारी और सभी को सम्मान देने वाला इंसान था। उन मां-बाप पर क्या बीत रही होगी। जिन्होंने अपने इकलौते बेटे को खो दिया। वह बहनें भाई को कैसे भूल पाएंगी, जिन्होंने भाई के साथ सालों बिताए। हर एक दुख सुख में साथ रहे। हर दिवाली, होली, रक्षाबंधन और न जाने कब-कब तक भाई को याद कर दुखी होंगी। कुछ यूजर ने तो लोगों से भी अपील की है कि सभी को इस परिवार को इन्साफ दिलाने के लिए आगे आना चाहिए।